सामजिक मुद्दे समसामियिकी 1 (6-Feb-2019)
सुरक्षित शहर परियोजना
(Safe City Project)

Posted on February 6th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

निर्भया फंड योजना के लिये अधिकारियों की अधिकार प्राप्त समिति ने आठ चुनिंदा महानगरों में सुरक्षित शहर परियोजना को मंज़ूरी दे दी है।

 

शामिल महानगर-

 

जिन महानगरों के लिये इस परियोजना को मंज़ूरी दी गई है उनमें शामिल हैं- दिल्ली, कोलकाता, मुंबई, चेन्नई, बंगलूरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और लखनऊ।

 

उद्देश्य-

 

सेफ सिटी प्रोजेक्ट या सुरक्षित शहर परियोजना का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना है।

 

लागत एवं वित्त पोषण-

 

इस परियोजना की कुल लागत राशि 2919.55 करोड़ रुपए है। उपरोक्त आठ में से पाँच राज्यों में इस परियोजना के लिये धन जारी किया गया है।परियोजना की लागत केंद्र सरकार और संबंधित राज्यों के बीच 60:40 के अनुपात में साझा की जाती है। लेकिन दिल्ली में यह परियोजना पूरी तरह से केंद्र सरकार द्वारा वित्तपोषित है।