राष्ट्रीय समसामयिकी 3(10-June-2022)
राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार पोर्टल
(Rashtriya Puraskar Portal)

Posted on June 12th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

केंद्र सरकार ने 9 जून, 2022 को विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और एजेंसियों के विभिन्न पुरस्कारों की नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने एवं जन-भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल की शुूरुआत की है।

 

इसे सभी पुरस्कारों को एक डिजिटल प्लेटफॉर्म के अंतर्गत एक साथ लाने के लिये विकसित किया गया है।

 

पोर्टल का उद्देश्य सरकार द्वारा स्थापित विभिन्न पुरस्कारों के लिये व्यक्तियों और संगठनों को नामांकित करने की सुविधा प्रदान करना है।

 

गृह मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि पद्म पुरस्कारों के नामांकन और संस्‍तुति के लिये पोर्टल इस वर्ष 15 सितंबर तक खुला रहेगा।

 

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कारों के लिये अगले महीने की 31 तारीख तक नामांकन किया जा सकता है।

 

भारत सरकार ने देश की एकता और अखंडता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये सरदार वल्‍लभभाई पटेल के नाम पर इस सर्वोच्‍च नागरिक पुरस्‍कार का गठन किया है।

 

यह पुरस्कार राष्‍ट्रीय एकता और अखंडता को प्रोत्‍साहन देने तथा मज़बूत एवं अखंड भारत के मूल्‍यों को स्‍थापित करने के संबंध में प्रदान किया जाता है। 

 

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक कार्य पुरस्कार और पंडित दीनदयाल उपाध्याय टेलीकॉम स्किल एक्सीलेंस अवार्ड के लिये 16 जून तक नामांकन किया जा सकता है।