राज्य समसामयिकी 1 (20-Apr-2021)
पंजाब 2022 तक बनेगा 'हर घर जल’ वाला राज्य
(Punjab to become 'Har Ghar Jal' state by 2022)

Posted on April 20th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

पंजाब राज्य ने योजना के अनुसार 2022 तक 'हर घर जल' लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को दोहराया।

 

पंजाब में 34.73 लाख ग्रामीण परिवार हैं, जिनमें से 25.88 लाख (74.5%) में नल के पानी की आपूर्ति है।

 

2021-22 में, राज्य में 8.87 लाख नल कनेक्शन देने की योजना है, जिससे हर ग्रामीण परिवार को नल कनेक्शन प्रदान किया जा सके।

 

अब तक पंजाब में 4-जिलों, 29 ब्लॉकों, 5,715 पंचायतों और 6,003 गांवों को ’हर घर जल’ घोषित किया गया है, जिसका अर्थ है कि हर ग्रामीण घर में नल से पानी पहुंचता है।

 

पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब ने इंटरएक्टिव वॉयस रिस्पॉन्सिव सिस्टम से सुसज्जित 24x7 कॉल सेंटर स्थापित किया है।

 

इसके अनुरूप शिकायत निवारण प्रणाली को दिसंबर 2020 में अपग्रेड किया गया था।

 

पिछले साल, निवारण दर 97.76% थी. प्रतिदिन की लंबित शिकायतों को एसएमएस, व्हाट्स ऐप संदेशों, ई-मेल और फोन पर कार्यकारी अभियंता को रिमाइंडर भेजकर किया जाता है।