राज्य समसामयिकी 1 (20-September-2021)
'कैटली' सिक्किम की राज्य मछली घोषित
('Katli' declared state fish of Sikkim)

Posted on September 20th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

सिक्किम सरकार ने 'कूपर महसीर (Cooper Mahseer)' को स्थानीय रूप से 'कैटली (Katley)' नाम से राज्य की मछली घोषित किया है।

 

निओलिसोचिअस हेक्सागोनोलेपिस (Neolissochilus hexagonolepis) कूपर महसीर का वैज्ञानिक नाम है।

 

कैटली मछली के महत्व को उजागर करने और इसके संरक्षण उपायों पर जोर देने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

 

मछली का उच्च बाजार मूल्य है और राज्य में जनता द्वारा इसे अत्यधिक पसंद किया जाता है।

 

सिक्किम सरकार ने भी राज्य के जलाशयों को मछली पकड़ने की गतिविधियों के लिए खुला घोषित किया है।

 

सिक्किम मत्स्य नियम (Sikkim Fisheries Rules), 1990 के तहत मौजूदा प्रावधानों के अनुसार जलाशयों में मछली पकड़ने के लिए इच्छुक व्यक्तिगत मछुआरों या मछुआरा सहकारी समितियों या एसएचजी को मत्स्य निदेशालय द्वारा लाइसेंस जारी किया जाएगा।

 

जलाशय उत्तरी सिक्किम के चुंगथांग (Chungthang ), पश्चिम सिक्किम में लेग्शिप (Legshep ) के साथ पूर्वी सिक्किम में दिक्छु (Dikchu)और रोराथांग (Rorathang) में हैं।