दिवस विशेष समसामयिकी 1(20-July-2023)
अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस 2023
(International Moon Day 2023)

Posted on July 25th, 2023 | Create PDF File

hlhiuj

20 जुलाई को मनाया जाने वाला अंतर्राष्ट्रीय चंद्रमा दिवस, वर्ष 1969 में ऐतिहासिक अपोलो 11 मिशन की चंद्रमा पर लैंडिंग की याद दिलाता है।

 

अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग और बज़ एल्ड्रिन ने ट्रैंक्विलिटी बेस नामक स्थान पर चंद्र सतह पर कदम रखकर इतिहास रचा, जबकि माइकल कोलिन्स ने चंद्र कक्षा में कोलंबिया कमांड मॉड्यूल का संचालन किया।

 

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2021 में "बाहरी अंतरिक्ष के शांतिपूर्ण उपयोग में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग" पर अपने संकल्प  में इसे एक अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की गई।

 

चंद्र अन्वेषण का इतिहास :

 

वर्ष 1959 में, सोवियत संघ का मानव रहित लूना 1 और 2 चंद्रमा पर जाने वाला पहला रोवर बना।

 

अमेरिका ने वर्ष 1961 की शुरुआत से ही लोगों को अंतरिक्ष में भेजने की कोशिश शुरू कर दी थी।

 

आठ वर्ष बाद 20 जुलाई, 1969 को नील आर्मस्ट्रांग, एडविन "बज़" एल्ड्रिन के साथ अपोलो 11 मिशन के हिस्से के रूप में चंद्रमा पर कदम रखने वाले पहले इंसान थे।

 

संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपोलो 11 मिशन को चंद्रमा पर भेजने से पहले वर्ष 1961 और वर्ष 1968 के बीच रोबोट मिशन के तीन वर्ग भेजे थे।