स्वास्थ्य समसामयिकी 1 (2-June-2021)
H10N3 बर्ड फ्लू स्ट्रेन
(H10N3 bird flu strain)

Posted on June 3rd, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में, चीन में ‘H10N3 बर्ड फ्लू’ स्ट्रेन (H10N3 bird flu strain) से मनुष्य के संक्रमित होने का विश्व का पहला मामला दर्ज किया गया है।

 

‘H10N3 बर्ड फ्लू’ के बारे में:

H10N3 एक प्रकार का ‘बर्ड फ्लू’ या पक्षियों में होने वाला फ्लू (एवियन फ्लू) है। दुनिया भर के जंगली जलीय पक्षियों में ये बीमारियां आमतौर पर पाई जाती हैं और ये घरेलू कुक्कुट प्रजातियों और अन्य पक्षी एवं पशु प्रजातियों को संक्रमित कर सकती हैं।

 

प्रसार और संचरण:

एवियन फ्लू का वायरस, संक्रमित पक्षियों की लार (Saliva), बलगम (Mucus) और मल (Poop) से फैलता है, और जब यह वायरस पर्याप्त मात्रा में मनुष्य की आँखों, नाक या मुंह में चला जाता है, या इन संक्रमित पदार्थों के श्वसन-प्रक्रिया के माध्यम से व्यक्ति के भीतर पहुँचने पर मनुष्य संक्रमित हो सकते हैं।

 

चिंता का कारण:

स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा प्रकोप संबंधी आशंका को नकारते हुए कहा गया है, कि उक्त मामला पोल्ट्री से मनुष्यों में वायरस का एक छिटपुट संचरण था, और इससे महामारी फैलने का जोखिम बहुत कम है।

 

H10N3, पोल्ट्री पक्षियों में पाए जाने वाले वायरस का एक निम्न रोगजनक या अपेक्षाकृत कम गंभीर प्रकार है, और इसके बड़े पैमाने पर फैलने का जोखिम बहुत कम है।

 

मनुष्यों में H10N3 के प्रसार को फैलने से रोकने संबंधी उपाय:

व्यक्तियों के लिए बीमार या मृत घरेलू पक्षियों के संपर्क में आने से बचना चाहिए और जितना हो सके जीवित पक्षियों के भी सीधे संपर्क से बचना चाहिए।

 

लोगों को इस समय खाने की स्वच्छता पर ध्यान देना चाहिए।

 

लोगों को मास्क पहनना चाहिए और आत्म-सुरक्षा हेतु जागरूक रहना चाहिए, साथ ही बुखार और श्वसन संबंधी लक्षणों की लगातार निगरानी करते रहना चाहिए।

 

बर्ड फ्लू के विभिन्न प्रकार (Strains):

चीन में जानवरों में बर्ड फ्लू के कई स्ट्रेन पाए गए हैं किंतु मनुष्यों में बड़े पैमाने पर अभी तक इसका कोई प्रकोप नहीं फैला है।

 

चीन में बर्ड फ्लू के कारण आखिरी मानव महामारी वर्ष 2016-2017 के दौरान H7N9 वायरस से फ़ैली थी।

 

H5N8, ‘इन्फ्लुएंजा ए’ वायरस (जिसे बर्ड फ्लू वायरस के रूप में भी जाना जाता है) का एक उपप्रकार है। H5N8, हालांकि मनुष्यों के लिए कम खतरनाक है, किंतु यह जंगली पक्षियों और घरेलू पक्षियों के लिए अत्यधिक घातक है।

 

अप्रैल में, पूर्वोत्तर चीन के शेनयांग शहर में, जंगली पक्षियों में अत्यधिक रोगजनक H5N6 एवियन फ्लू संक्रमण पाया गया था।