राष्ट्रीय समसामयिकी 4 (18-November-2021)
नागरिक उड्डयन हेतु ई-गवर्नेंस
(E-Governance for Civil Aviation)

Posted on November 18th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने नागरिक उड्डयन के लिये ई-गवर्नेंस (e-GCA) ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है जिसके माध्यम से नागरिक उड्डयन पायलट लाइसेंसिंग और चिकित्सा परीक्षा सहित 298 सेवाएँ प्रदान करेगा।

 

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के तहत e-GCA परियोजना का शुभारंभ विमानन क्षेत्र के लिये 100-दिवसीय कार्ययोजना का हिस्सा था। पोर्टल को टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज़ द्वारा विकसित किया गया था।

 

परिचय :

 

यह सूचना के प्रसार और एक सुरक्षित वातावरण में ऑनलाइन, त्वरित सेवा वितरण हेतु एक पोर्टल है।

 

यह अनेक सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन सहित सभी क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ कनेक्टिविटी के लिये एंड-टू-एंड समाधान प्रदान करता है।

 

यह विभिन्न DGCA हितधारकों जैसे- पायलट, एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, हवाई यातायात नियंत्रक, हवाई ऑपरेटरों, हवाई अड्डे के संचालकों, उड़ान प्रशिक्षण संगठनों, रखरखाव और डिज़ाइन संगठनों को सेवाएँ प्रदान करेगा।

 

लक्ष्य :

 

इसका उद्देश्य DGCA की विभिन्न सेवाओं की दक्षता में वृद्धि और DGCA के सभी कार्यों में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाना है।

 

लाभ :

 

परिचालन अक्षमताओं को दूर करना

 

व्यक्तिगत संपर्क को कम करना

 

नियामक रिपोर्टिंग में सुधार

 

पारदर्शिता बढ़ाना

 

उत्पादकता बढ़ाना

 

महत्त्व :

 

सिंगल-विंडो प्लेटफॉर्म के रूप में यह DGCA की प्रक्रिया और कार्यों के स्वचालन के माध्यम से एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन को प्रेरित करेगा।

 

यह आईटी अवसंरचना और सेवा वितरण ढाँचे को एक मज़बूत आधार प्रदान करेगा।

 

यह 'ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस' की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह DGCA के सुरक्षा नियामक ढाँचे को मज़बूत करेगा।

 

नागर विमानन महानिदेशालय :

 

यह नागरिक उड्डयन मंत्रालय का एक संलग्न कार्यालय है।

 

यह नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में नियामक निकाय है, जो मुख्य रूप से सुरक्षा मुद्दों से निपटता है।

 

यह भारत में/से/के भीतर हवाई परिवहन सेवाओं के नियमन और नागरिक हवाई नियमों, हवाई सुरक्षा एवं उड़ान योग्यता मानकों को लागू करने हेतु उत्तरदायी है।

 

यह अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन के साथ सभी नियामक कार्यों का समन्वय भी करता है।