सिविल हिन्दी ५ - भाग - 84 (Civil Hindi 5 - Part - 84)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 11 (Part - 11)
Posted on March 6th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 11 (Part - 11)
(अ) मुहावरा - अँगूठा दिखाना
अर्थ - मौक़े पर काम न आना
वाक्य प्रयोग - मित्र ही समय पर सहायता करते हैं, अन्य तो बुरी परिस्थिति में अँगूठा ही दिखाते हैं।
(ब) मुहावरा - अन्धे के आगे रोना अपना दीदा खोना
अर्थ - असमर्थ व्यक्ति से सहायता माँगना
वाक्य प्रयोग - वह तो बेचारा स्वयं नख-शिख ऋण में डूबा हुआ है, उससे आर्थिक सहायता माँग कर तुम तो "अन्धे के आगे रोना अपना दीदा खोना" को चरितार्थ कर रहे हो।
(स) मुहावरा - आँखें पथरा जाना
अर्थ - आँखों का थक जाना
वाक्य प्रयोग - पुत्र वियोग में तो उस माता की आँखें ही पथरा गयी हैं।
(द) मुहावरा - ईंट से ईंट बजाना
अर्थ - कड़ा मुक़ाबला करना, बर्बाद कर देना
वाक्य प्रयोग - अभिनंदन ने दुश्मनों के देश में घुसकर उनकी ईंट से ईंट बजा दी।
(य) मुहावरा - ऊँची दुकान फीके पकवान
अर्थ - आडंबर ही आडंबर
वाक्य प्रयोग - वर्तमान में हमारे नेताओं के क्रिया-कलाप "ऊँची दुकान फीके पकवान" सिद्ध हो रहे हैं।