सिविल हिन्दी ५ - भाग - 80 (Civil Hindi 5 - Part - 80)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 7 (Part - 7)
Posted on March 2nd, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 7 (Part - 7)
(अ) मुहावरा - अँगुलियों पर नचाना
अर्थ - वश में करना
वाक्य प्रयोग - गोपियाँ मक्खन का लालच देकर श्री कृष्ण को अँगलियों पर नचाती थीं।
(ब) मुहावरा - अथ से इति तक
अर्थ - आदि से अन्त तक
वाक्य प्रयोग - जो भी कार्य करो इतना ध्यान रखो कि उसे "अथ से इति तक" कैसे पहुँचाना है।
(स) मुहावरा - उल्टी गंगा बहाना
अर्थ - उल्टा काम करना
वाक्य प्रयोग - तुम्हारे लिए पढ़ाई में अव्वल आना तो उल्टी गंगा बहाने जैसा है।
(द) मुहावरा - एक अनार सौ बीमार
अर्थ - उपलब्धता से अधिक माँग
वाक्य प्रयोग - सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी तो ग़रीबों के लिए एक अनार सौ बीमार जैसी परिस्थिति है।
(य) मुहावरा - ओखली में सिर देना
अर्थ - जानबूझकर संकट मोल लेना
वाक्य प्रयोग - पाकिस्तान ने भारतीय पायलट को बंदी बनाकर ओखली में सिर देने जैसा कार्य किया है।