सिविल हिन्दी ५ - भाग - 81 (Civil Hindi 5 - Part - 81)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 8 (Part - 8)
Posted on March 2nd, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 8 (Part - 8)
(अ) मुहावरा - अन्त बिगाड़ना
अर्थ - परिणाम ख़राब करना
वाक्य प्रयोग - बुरी संगत में पड़कर विनीत ने अपना अन्त बिगाड़ लिया है।
(ब) मुहावरा - अधजल गगरी छलकत जाय
अर्थ - कम ज्ञानी व्यक्ति द्वारा अधिक ज्ञान का प्रदर्शन
वाक्य प्रयोग - इंटर पास करके ही वह बच्चों पर इतना रौब जमाता है, उसे देखकर तो बस यही कहा जा सकता है कि अधजल गगरी छलकत जाय।
(स) मुहावरा - उल्टी गंगा बहाना
अर्थ - उल्टा काम करना
वाक्य प्रयोग - तुम्हारे लिए पढ़ाई में अव्वल आना तो उल्टी गंगा बहाने जैसा है।
(द) मुहावरा - आँख दिखाना
अर्थ - धमकाना
वाक्य प्रयोग - इतना स्नेह देने के बाद भी आज अतुल अपने ही माता पिता को आँख दिखाता है।
(य) मुहावरा - एक थैली के चट्टे - बट्टे होना
अर्थ - एक समान स्वभाव का होना
वाक्य प्रयोग - अनु और मनु की धूर्तता को देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक ही थैली के चट्टे - बट्टे हैं।