सिविल हिन्दी ५ - भाग - 82 (Civil Hindi 5 - Part - 82)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 9 (Part - 9)
Posted on March 2nd, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 8 (Part - 8)
(अ) मुहावरा - अक़्ल पर पत्थर पड़ना
अर्थ - बुद्धि भ्रष्ट होना
वाक्य प्रयोग - रावण की अक़्ल पर पत्थर ही पड़ गया था, जो उसने सीता का अपहरण किया।
(ब) मुहावरा - अपना उल्लू सीधा करना
अर्थ - स्वार्थ सिद्ध करना
वाक्य प्रयोग - भ्रष्ट नेता चुनावों के बाद जनता का समर्थन लेकर बाद में तो सिर्फ़ अपना उल्लू सीधा करने में ही व्यस्त रहते हैं।
(स) मुहावरा - आँख का काजल
अर्थ - अत्यन्त प्रिय ; प्रियातिप्रिय
वाक्य प्रयोग - प्रत्येक माता - पिता के लिए उनकी संतान "आँख का काजल" है।
(द) मुहावरा - आपे से बाहर होना
अर्थ - अत्यन्त क्रुद्ध होना
वाक्य प्रयोग - अंग्रेज़ों की कुटिल चाल समझते ही सरदार पटेल आपे से बाहर हो गये थे।
(य) मुहावरा - उँगली उठाना
अर्थ - आलोचना करना/आरोप लगाना
वाक्य प्रयोग - जीवन में ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे कोई हमपर उँगली उठाये।