सिविल हिन्दी ५ - भाग - 83 (Civil Hindi 5 - Part - 83)
परिक्षोपयोगी मुहावरे - भाग - 10 (Part - 10)
Posted on March 5th, 2019 | Create PDF File
परिक्षोपयोगी मुहावरे
भाग - 10 (Part - 10)
(अ) मुहावरा - अगस्त्य का समुद्र-पान
अर्थ - असम्भव कार्य करना
वाक्य प्रयोग - अधिकतर राजनेता भ्रष्ट हैं, सत्ता की राजनीति के चलते उनमें सकारात्मक परिवर्तन कर पाना अगस्त्य का समुद्र-पान जैसा है।
(ब) मुहावरा - आँखों में गड़ना
अर्थ - बुरा लगना
वाक्य प्रयोग - एक पड़ोसी की ठाट - बाट दूसरे पड़ोसी की आँखों में गड़ जाती है।
(स) मुहावरा - उल्टे उस्तरे से मूड़ना
अर्थ - मूर्ख बनाकर स्वार्थ सिद्ध करना
वाक्य प्रयोग - काशी के अधिकतर पंडे तीर्थ यात्रियों को उल्टे उस्तरे से मूड़ लिया करते हैं।
(द) मुहावरा - कमर कसना
अर्थ - तत्पर रहना
वाक्य प्रयोग - परीक्षा समीप है, कठोर परिश्रम के लिए कमर कस लो।
(य) मुहावरा - गंगा नहाना
अर्थ - कठिन कार्य करके छुट्टी पाना
वाक्य प्रयोग - इकलौती बेटी की शादी के बाद इस पारिवारिक दायित्व से मैं गंगा नहा लूँगा।