राज्य समसामियिकी 1 (11-Feb-2019)
आप विधायकों ने केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना
(AAP MLAs choose Kejriwal as Leader of Legislature Party)

Posted on February 12th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

आम आदमी पार्टी के नव निर्वाचित विधायकों ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल को विधायक दल का नेता चुना। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

 

इस कदम के साथ ही उनके लिए दिल्ली में अगली सरकार बनाने का दावा पेश करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

 

मंगलवार को प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सिविल लाइंस में अपने आधिकारिक आवास पर विधायकों से मुलाकात की और इस दौरान उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया।

 

पार्टी ने दिल्ली विधानसभा की कुल 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की।

 

केजरीवाल के ऐतिहासिक रामलीला मैदान पर 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।