दिवस विशेष समसामियिकी 1 (3-Mar-2021)
विश्व एनजीओ दिवस
(World NGO Day)

Posted on March 4th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

* प्रत्येक वर्ष 27 फरवरी को वैश्विक स्तर पर समाज के विकास में गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) के योगदान को रेखंकित करने के लिये विश्व एनजीओ दिवस का आयोजन किया जाता है।

 

* इस दिवस का उद्देश्य सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों में लोगों को गैर-सरकारी संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ने के लिये प्रेरित करना है।

 

* यह दिवस आम लोगों को NGO संस्थापकों, कर्मचारियों, स्वयंसेवकों, सदस्यों और समर्थकों को सम्मानित करने और उनके कार्य को समझने का अवसर प्रदान करता है।

 

* सर्वप्रथम विश्व एनजीओ दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2014 में आयोजित किया गया था।

 

* गैर-सरकारी संगठन (NGO) एक निजी संगठन होता है, जो आम लोगों की समस्याओं और चुनौतियों को दूर करने, निर्धनों के हितों का संवर्द्धन, पर्यावरण की रक्षा, बुनियादी सामाजिक सेवाएँ प्रदान करने अथवा सामुदायिक विकास आदि गतिविधियाँ संचालित करता है।

 

* ये किसी सार्वजनिक उद्देश्य को लक्षित करते हैं।

 

* ये संगठन सरकार का हिस्सा नहीं होते हैं, इन्हें कानूनी दर्जा प्राप्त होता है और ये किसी विशिष्ट अधिनियम के तहत पंजीकृत होते हैं।