अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 3 (25-Feb-2019)
सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत
(Saudi Arabia's first woman ambassador)

Posted on February 25th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

सऊदी अरब ने राजकुमारी रीमा बिंत बंदार को अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया है। वह राजकुमार खालिद बिन सलमान की जगह लेंगी, जिन्हें उप रक्षा मंत्री बनाया गया है।

 

राजकुमारी रीमा बिंत बंदार किसी भी देश में सऊदी अरब की पहली महिला राजदूत हैं। वह सुल्तान अल सऊद की बेटी हैं, जो 1983 से 2005 तक अमेरिका में सऊदी अरब के राजदूत रह चुके हैं।

 

 

राजकुमारी रीमा ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में जेहरा ब्रेस्ट कैंसर एसोसिएशन की स्थापना भी की है, जिसका उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति सऊदी की महिलाओं को जागरूक करना है।

 

राजकुमार खालिद सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान के छोटे भाई हैं। मोहम्मद बिन सलमान सऊदी अरब के वास्तविक शासक और रक्षा मंत्री हैं। यह फेरबदल बीते साल इस्तांबुल में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद किया गया, इसे काफी अहम माना जा रहा है। खशोगी की हत्या के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया था। राजकुमारी रिमा ने अमरीका में काफी वक्त बिताया है। उनके पिता भी वहां के राजदूत रह चुके हैं। उन्होंने अमरीका की वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी से बैचलर्स डिग्री ली है। शाही खानदान से ताल्लुक रखनेवाली रिमा दुनिया की मशहूर महिला उद्यमी भी हैं। हाल ही में उन्होंने अपना एक हैंडबैग कलेक्शन भी लॉन्च किया है।