राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (18-Aug-2019)
प्रख्यात पत्रकार रंजीत गुरु का निधन(Renowned journalist Ranjit Guru dies)

Posted on August 18th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रख्यात पत्रकार एवं स्तंभ लेखक रंजीत गुरु का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे।

 

वह 61 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटी हैं।

 

परिवार के सूत्रों ने बताया कि गुरु को कुछ दिन पहले यहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने रविवार देर रात करीब 12:30 बजे अंतिम सांस ली।

 

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक और केंद्रीय पेट्रोलियम एवं इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई अधिकारियों ने गुरु के निधन पर शोक प्रकट किया है।

 

पटनायक ने वरिष्ठ पत्रकार के निधन पर शोक प्रकट करते हुए ट्विटर पर कहा कि गुरु ने अपने लेखन एवं स्तंभों के जरिए महत्त्वपूर्ण मुद्दों को उठाकर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी।

 

वहीं प्रधान ने कहा कि ओडिया मीडिया को गुरु के निधन से बड़ा नुकसान हुआ है।

 

पत्रकारिता में तीन दशक का लंबा अनुभव रखने वाले गुरु वरिष्ठ संपादकीय पद पर ओडिया दैनिक ‘संवाद’ के साथ काम कर रहे थे। वह ‘आनंदबाजार पत्रिका’ और ‘द एशियन एज’ जैसे प्रमुख समाचारपत्रों के साथ भी जुड़े रहे।