अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 2 (11-June-2021)
आर.एस. सोढ़ी को मिला एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन पुरस्कार
(R S. Sodhi receives Asia Pacific Productivity Champion Award)

Posted on June 11th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन संघ (अमूल) के प्रबंध निदेशक, आर.एस. सोढ़ी को बढ़ी हुई उत्पादकता और कुशल दूध आपूर्ति श्रृंखला के लिए एशियाई उत्पादकता संगठन (APO), टोक्यो, जापान से एशिया पैसिफिक उत्पादकता चैंपियन के रूप में क्षेत्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

 

20 वर्षों के बाद यह पुरस्कार जीतने वाले वे पहले भारतीय बने।

 

यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने एशिया-प्रशांत क्षेत्र में उत्पादकता को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और जो कि APO की विशिष्ट सदस्य अर्थव्यवस्था में शामिल हैं।

 

APO क्षेत्रीय पुरस्कार हर पांच साल में प्रदान किए जाते हैं और प्रत्येक देश सभी नामांकन में से केवल एक उम्मीदवार को नामित कर सकता है।

 

हर पांच साल में केवल पांच क्षेत्रीय नामांकित व्यक्ति ही पुरस्कार प्राप्त करते हैं।

 

सोढ़ी ने 36 लाख डेयरी किसानों की ओर से पुरस्कार प्राप्त किया।