अंतर्राष्ट्रीय समसामियिकी 1 (5-Apr-2020)
पेटा ने नवीन पटनायक को दिया पुरस्कार
(PETA gave the award to Naveen Patnaik)

Posted on April 5th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

ओड़िशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को पशु अधिकार संस्था पेटा इंडिया ने कोरोना वायरस महामारी को लेकर चल रहे लॉकडाउन के दौरान राज्य में सामुदायिक पशुओं को खिलाने के लिए धन आवंटित करने के लिए एक पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

 

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने पांच नगर निगमों और सभी 48 नगर पालिकाओं में आवारा पशुओं को खिलाने के लिए 54 लाख रुपये मंजूर किया है। लॉकडाउन के दौरान पशुओं को भोजन मिलने में मुश्किलें हो रही हैं।

 

उनके प्रयासों का सम्मान करते हुए, पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने पटनायक के लिए ‘हीरो टू एनिमल्स अवार्ड’ की घोषणा की। पुरस्कार स्वरूप उन्हें एक प्रमाण पत्र और प्रशस्ति पत्र दिया गया।

 

पटनायक ने पेटा इंडिया को इस सम्मान के लिए धन्यवाद दिया और सभी से इन कठिन समय में परोपकारी बनने और आसपास के जीव-जन्तुओं का ख्याल रखने की अपील की।