विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समसामियिकी 1 (19-Apr-2019)
नेपालीसैट-1 (nepali sat 1)

Posted on April 19th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

हाल ही में नेपाल ने अमेरिका से अपना पहला उपग्रह 'नेपालीसैट-1' सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।

 

नेपाल एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी(NAST) के मुताबिक, नेपाल के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किये गए इस उपग्रह को अमेरिका के वर्जीनिया से प्रक्षेपित किया गया।

 


नेपालीसैट -1 उपग्रह को दो नेपाली वैज्ञानिकों, आभास मास्की और हरिराम श्रेष्ठ ने जापान के क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की BIRDS परियोजना के तहत विकसित किया है।

 


NAST ने जापानी क्यूशू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की BIRDS परियोजना के तहत देश के अपने उपग्रह के प्रक्षेपण की शुरुआत की।

 


BIRDS परियोजना को संयुक्त राष्ट्र के सहयोग से डिज़ाइन किया गया है जिसका उद्देश्य किसी देश को अपने पहले उपग्रह को लॉन्च करने में मदद करना है।

 

नेपालीसैट -1 को पृथ्वी की निचली कक्षा में (पृथ्वी की सतह से 400 किलोमीटर की दूरी पर) स्थापित किया जाएगा।

 


नेपाल की भौगोलिक जानकारी एकत्र करने के लिये यह उपग्रह नियमित आधार पर तस्वीरें लेगा।