दिवस विशेष समसामियिकी 1 (22-Dec-2020)
राष्ट्रीय किसान दिवस
(National Farmers Day)

Posted on December 22nd, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* भारत में हर साल 23 दिसंबर अर्थव्यवस्था में भारतीय किसानों की भूमिका को याद करने के लिए राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

 

* यह दिन पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के दिन मनाया जाता है।

 

* वे किसान हितैषी नीतियों को लाए और किसानों के कल्याण के लिए काम किया।

 

* वह भारत के पांचवें प्रधानमंत्री थे और 28 जुलाई 1979 से 14 जनवरी 1980 तक प्रधानमंत्री के रूप में देश की सेवा की थी।