व्यक्ति विशेष समसामयिकी 1 (10-May-2021)
महाराणा प्रताप
(Maharana Pratap)

Posted on May 10th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

9 मई को मेवाड़ के 13 वें राजपूत शासक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई जाती है। महाराणा प्रताप का जन्म वर्ष 1540 में हुआ था और 56 वर्ष की आयु में, वर्ष 1597 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

 

वे उदयपुर शहर के संस्थापक, राणा उदय सिंह द्वितीय के सबसे बड़े पुत्र थे।

 

हल्दीघाटी का युद्ध:

महाराणा प्रताप को हल्दीघाटी के युद्ध में उनकी वीरता के लिए जाना जाता है।

 

यह युद्ध, वर्ष 1576 में महाराणा प्रताप और अकबर की सेनाओं के बीच लड़ा गया था, इस युद्ध में मुग़ल सेना का नेतृत्व आमेर के शासक राजा मान सिंह ने किया था।

 

इस लड़ाई में महाराणा की सेनाएं 6 घंटे में पराजित हो गई, किंतु मुग़ल उन्हें पकड़ने में नाकाम रहे।

 

महाराणा प्रताप ने अपनी सेना पुनः एकत्रित की और छह वर्षों के पश्चात् वर्ष 1582 में मुगलों से युद्ध किया और विजय हासिल की।

 

इस बुरी तरह से हार के बाद, अकबर ने मेवाड़ के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को रोक दिया।

 

राणा प्रताप ने शक्तिशाली मुगल साम्राज्य को लगभग अकेले ही चुनौती दी थी और इसमें किसी अन्य राजपूत शासकों ने सहायता नहीं की। यह राजपूत वीरता की शानदार गाथा और अपने सिद्धांतों के लिए आत्म बलिदान की भावना का उत्कृष्ट उदाहरण है।

 

राणा प्रताप की छापेमार युद्ध-पद्धति को, बाद में दक्कन के सेनापति मलिक अंबर, और शिवाजी महाराज द्वारा आगे बढाया गया।