अर्थव्यवस्था समसामियिकी 2 (7-July-2020)
महाजॉब्स पोर्टल (Mahajobs Portal)

Posted on July 7th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योगपतियों और स्थानीय बेरोज़गार युवाओं के बीच एक सेतु के रूप में काम करने वाले नए महाजॉब्स पोर्टल (Mahajobs Portal) की शुरुआत की।



इस पोर्टल ने इंजीनियरिंग, लॉजिस्टिक्स और केमिकल्स सहित 17 आर्थिक क्षेत्रों की पहचान की है।इस पोर्टल के माध्यम से स्थानीय युवाओं (जिनके पास निवास प्रमाण पत्र है) के लिये 17 आर्थिक क्षेत्रों की 950 तरह की विविध नौकरियों में चयन करने का प्रावधान किया गया है। इससे पहले महाराष्ट्र में ‘रोज़गार विनियमन केंद्र’ बेरोज़गारों के बारे में जानकारी प्रदान करता था किंतु ‘वास्तव में कितने युवाओं को रोज़गार मिला’ इसकी जानकारी प्रदान नहीं करता था। यह पोर्टल नियोक्ताओं और कुशल, अर्द्ध-कुशल और अकुशल श्रमिकों के बीच की खाई को पाटने में मदद करेगा।

 

यह जॉब्स पोर्टल महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (Maharashtra Industrial Development Corporation- MIDC) द्वारा विकसित किया गया है।यह पोर्टल विशेष रूप से महाराष्ट्र राज्य एवं यहाँ के स्थानीय लोगों के लिये है।यह पोर्टल महाराष्ट्र सरकार की एक महत्त्वाकांक्षी परियोजना है और इससे राज्य में बेरोज़गारी की दर को कम करने में मदद मिलेगी।COVID-19 के मद्देनज़र महाराष्ट्र में एक ओर जहाँ रोज़गार सृजन करना है वहीं दूसरी ओर कुछ उद्योगों में नौकरियों में हो रही छंटनी को रोकना है।