दिवस विशेष समसामयिकी 2(15-Sept-2022)
अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस
(International Democracy Day)

Posted on September 15th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

हर वर्ष 15 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया जाता है।

 

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस में लोगों के बारे में और लोगों के लिए लोकतंत्र की महत्ता याद कराने का अवसर देता है।

 

लोकतंत्र दिवस का मुख्य उद्देश्य पूरे विश्व में लोकतंत्र को बढ़ावा देना है। 

 

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनुष्यों के मूल अधिकारों को सुरक्षा और प्रभावी समर्थन को याद कराने का एक महत्वपूर्ण दिन है।

 

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस : उद्देश्य

 

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस को लोग और कई संगठन अलग-अलग तरीके से मनाते हैं।

 

इस दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों के अंदर लोकतंत्र के लिए जागरूक करना है।

 

अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस : इतिहास

 

साल 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस की शुरुआत की गई थी।

 

सबसे पहले साल 2008 में अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया।

 

इसके अंतर्गत दुनिया के हर कोने में सुशासन लागू करना है।

 

भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र कहा जा सकता है, क्योंकि यहां लगभग 60 करोड़ लोग अपने मत का प्रयोग करके सरकार को चुनते हैं।

 

महत्व :

 

अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस  (International Democracy Day) सभी लोगों, सरकार से मानवाधिकारों का सम्मान करने औऱ लोकतंत्र में सार्थक भागीदारी प्रदान करने का आग्रह करता है।

 

अंतर्राष्ट्रीय दिवस जनता को चिंता के मुद्दों पर शिक्षित करने, दुनिया भर में समस्याओं का समाधान करने के लिए राजनीति इच्छाशक्ति और संसाधान इकठ्ठा और मानवता उपलब्धियों को मजबूत करने हेतु मनाया जाता है।