दिवस विशेष समसामियिकी 1 (16-Sept-2020)
अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy)

Posted on September 16th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* प्रत्येक वर्ष 15 सितंबर को विश्व भर में अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस (International Day of Democracy) के रूप में मनाया जाता है।

 

* यह दिवस आम जनमानस को विश्व भर में लोकतंत्र की स्थिति की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करता है।

 

* संयुक्त राष्ट्र के अनुसार लोकतंत्र समावेश, समान व्यवहार और भागीदारी पर बनाया गया है और केवल अंतर्राष्ट्रीय समुदाय, राष्ट्रीय शासी निकाय, नागरिक समाज और आम व्यक्तियों की पूर्ण भादीगारी के माध्यम से ही जीवंत लोकतंत्र का निर्माण किया जा सकता है।

 

* इस दृष्टि से स्वतंत्रता के मूल्य, मानव अधिकारों के लिये सम्मान और सार्वभौमिक मताधिकार के आधार पर चुनाव कराना आदि लोकतंत्र के आवश्यक तत्त्व हैं।

 

* यह दिवस वर्ष 2007 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा पारित एक प्रस्ताव के माध्यम से विभिन्न देशों की सरकारों को अपने देश में लोकतंत्र को मज़बूत और समेकित करने के लिये प्रोत्साहित करने हेतु स्थापित किया गया था, इसके पश्चात् वर्ष 2008 में पहली बार अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस मनाया गया था।

 

* वर्ष 2020 के लिये इस दिवस की थीम ‘COVID-19- ए स्पॉटलाइट ऑन डेमोक्रेसी’ (COVID-19: A Spotlight on Democracy) रखी गई है।