अंतर्राष्ट्रीय समसामयिकी 1 (28-Apr-2021)
भारत साल 2020 में भी बना रहा तीसरा सबसे बड़ा सैन्य खर्च करने वाला देश
(India remained the third largest military spending country in 2020)

Posted on April 28th, 2021 | Create PDF File

hlhiuj

आल ही में, ‘स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट’ (SIPRI)  द्वारा वर्ष 2020 में वैश्विक सैन्य व्यय के रुझानों पर एक रिपोर्ट जारी की गई है।

 

वर्ष 2020 में, सबसे बड़े पाँच सैन्य व्यय-कर्ता क्रमशः संयुक्त राज्य अमेरिका, चीन, भारत, रूस और यूनाइटेड किंगडम थे। कुल वैश्विक सैन्य व्यय का 62 % संयुक्त रूप से इन देशों द्वारा किया गया।

 

विश्व के शीर्ष सैन्य व्यय-कर्ताओं द्वारा, महामारी के दौरान भी, वर्ष 2019 की तुलना में अधिक सैन्य-व्यय किया गया।

 

वर्ष 2020 में, अमेरिका द्वारा कुल $ 778 बिलियन, चीन द्वारा $ 252 बिलियन और भारत द्वारा  72.9 बिलियन डॉलर का सैन्य-व्यय किया गया।

 

कुल मिलाकर, पिछले वर्ष वैश्विक सैन्य-व्यय बढ़कर 1981 बिलियन डॉलर हो गया, जोकि वर्ष 2019 के सैन्य-व्यय से 2.6 प्रतिशत अधिक है।

 

SIPRI :

स्वीडन स्थित, स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI), युद्ध तथा संघर्ष, युद्धक सामग्रियों, हथियार नियंत्रण तथा निरस्त्रीकरण के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए समर्पित एक स्वतंत्र अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है।

 

वर्ष 1966 में, स्वीडिश संसद के एक निर्णय के आधार पर इसकी स्थापना की गई थी, तथा इसके लिए स्वीडिश सरकार से वार्षिक अनुदान के रूप में, इसकी कुल निधि का एक बड़ा हिस्सा प्राप्त होता है।

 

यह संस्था नीति निर्माताओं, शोधकर्त्ताओं, मीडिया और इच्छुक लोगों को आँकड़ों का विश्लेषण और सुझाव उपलब्ध कराती है।