अर्थव्यवस्था समसामियिकी 2 (8-Apr-2020)
कोविड-19 की मार से फ्रांस की अर्थव्यवस्था खस्ताहाल, पहली तिमाही में छह प्रतिशत की गिरावट
(French economy collapses due to covid-19 hit, 6 percent drop in first quarter)

Posted on April 9th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

कोरोना वायरस की मार से फ्रांस की अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है। चालू वर्ष की पहली तिमाही(जनवरी- मार्च) में फ्रांस की अर्थव्यवस्था छह प्रतिशत सिकुड़ गई।

 

यह 1945 के बाद फ्रांस की अर्थव्यवस्था का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। बैंक आफ फ्रांस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 2019 की अंतिम तिमाही में भी फ्रांस की अर्थव्यवस्था में 0.1 प्रतिशत की गिरावट आई थी। इस तरह लगातार दो तिमाहियों में फ्रांस की अर्थव्यवस्था में गिरावट रही है। अब तकनीकी रूप से फ्रांस मंदी की गिरफ्त में आ चुका है।

 

फ्रांस के केंद्रीय बैंक ने कहा कि मार्च के आखिरी दो सप्ताह में कोरोना वायरस संकट गहराने के बीच आर्थिक गतिविधियों में 32 प्रतिशत की गिरावट आई है।

 

केंद्रीय बैंक ने कहा कि 1968 की दूसरी तिमाही में राजनीतिक गतिरोध की वजह ऐसी स्थिति देखने को मिली थी। हालांकि, उस समय भी अर्थव्यवस्था में गिरावट आज की तुलना में कम यानी 5.3 प्रतिशत रही थी।