पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी समसामयिकी 1 (10-January-2022)
घड़ियाल
(Ghariyal)

Posted on January 10th, 2022 | Create PDF File

hlhiuj

 

असम सरकार ने घड़ियाल के संरक्षण के लिये ओरंग राष्ट्रीय उद्यान (Orang National Park)  को उसके मौजूदा आकार से तीन गुना अधिक विस्तृत करने हेतु एक प्रारंभिक अधिसूचना जारी की है।

 

घड़ियाल जिसे गेवियल भी कहते हैं, यह एक प्रकार का एशियाई मगरमच्छ है जो अपने लंबे, पतले थूथन के कारण अन्य से अलग होता हैं 

 

मगरमच्छ सरीसृपों का एक समूह है जिसमें मगरमच्छ, घड़ियाल, कैमन आदि शामिल हैं।

 

भारत में मगरमच्छों की तीन प्रजातियाँ हैं :

 

घड़ियाल (गेवियलिस गैंगेटिकस) : IUCN रेड लिस्ट- गंभीर रूप से संकटग्रस्त

 

मगर (Crocodylus Palustris) : IUCN- सुभेद्य।

 

खारे पानी का मगरमच्छ (Crocodylus Porosus) : IUCN- कम चिंतनीय।

 

तीनों को CITES के परिशिष्ट I और वन्य जीवन (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की अनुसूची I में सूचीबद्ध किया गया है।

 

अपवाद : ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और पापुआ न्यू गिनी की खारे पानी की मगरमच्छ आबादी को CITES के परिशिष्ट II में शामिल किया गया है।

 

घड़ियाल का निवास स्थान :

 

प्राकृतिक आवास : भारत के उत्तरी भाग का ताज़ा पानी।

 

प्राथमिक आवास : चंबल नदी (यमुना की एक सहायक नदी)।

 

माध्यमिक आवास : घाघरा, गंडक नदी, गिरवा नदी (उत्तर प्रदेश), रामगंगा नदी (उत्तराखंड) और सोन नदी (बिहार)।

 

महत्त्व : घड़ियाल की आबादी नदी के स्वच्छ पानी का एक अच्छा संकेतक है।

 

संरक्षण के प्रयास :

 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में कुकरैल घड़ियाल पुनर्वास केंद्र व प्रजनन केंद्र, राष्ट्रीय चंबल अभयारण्य (घड़ियाल इको पार्क, मध्य प्रदेश)।

 

जोखिम :

 

नदी प्रदूषण में वृद्धि, बाँध निर्माण, बड़े पैमाने पर मछली पकड़ना और बाढ़।

 

अवैध बालू खनन व अवैध शिकार।

 

ओरांग राष्ट्रीय उद्यान :

 

ओरांग राष्ट्रीय उद्यान को राजीव गांधी ओरांग राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है।

 

यह असम के दर्रांग और सोनितपुर ज़िलों में ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर 78.81 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है।

 

इसे 1985 में एक वन्यजीव अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था, लेकिन 1999 में राष्ट्रीय उद्यान के रूप में घोषित किया गया था। इसे 2016 में देश का 49वाँ टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया।

 

इसे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान (IUCN साइट) का छोटा रूप भी माना जाता है क्योंकि दोनों पार्कों में एक समान परिदृश्य है जिसमें दलदल, जलधाराएँ और घास के मैदान हैं।

 

यह ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर गैंडों का एकमात्र राष्ट्रीय उद्यान है। अरुणाचल प्रदेश में कामलांग टाइगर रिज़र्व को 50वाँ नवीनतम टाइगर रिज़र्व घोषित किया गया है।