राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (20-Jan-2019)
बांग्ला लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का निधन
( Bengali author Atin Bandyopadhyay passes away)

Posted on January 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता बांग्ला लेखक अतीन बंद्योपाध्याय का मस्तिष्काघात के कारण शहर के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया। 



बंद्योपाध्याय का जन्म तत्कालीन अविभाजित बंगाल के ढाका में हुआ था और उन्होंने नाविक, स्कूल शिक्षक, कारखाना प्रबंधक, पत्रकार से आखिरकार एक लेखक बनने तक का सफर तय किया था। वह 85 साल के थे।



कुछ दिन पहले गिरने के कारण बंद्योपाध्याय के सिर में गंभीर चोट आई थी और एक निजी अस्पताल में उन्हें वेंटिलेशन पर रखा गया था। 




लघु कहानी–संग्रह ‘पंचशती गल्प’ के लिए उन्हें 2001 में साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।