अन्तर्राष्ट्रीय समसामियिकी 2 (1-Dec-2020)
दुबई में विकसित किया जा रहा है अरब खाड़ी का पहला कोयला आधारित पॉवर प्लांट
(Arabian Gulf's first coal-based power plant is being developed in Dubai)

Posted on December 1st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

* अरब खाड़ी देश का पहला कोयला-आधारित पावर प्लांट, संयुक्त अरब अमीरात, दुबई के सआह शोएब में स्थापित किया जा रहा है।

 

* 2,400 मेगावाट हसायन क्लीन कोयला पॉवर स्टेशन कुल 3.4 बिलियन डॉलर की अनुमानित लागत पर स्थापित किया जाएगा।

 

* इस परियोजना में प्रत्येक 600MW की चार इकाइयाँ शामिल होंगी, जिनके क्रमशः 2020, 2021, 2022 और 2023 में परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

 

* पावर प्लांट से लगभग 250,000 घरों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति करने की उम्मीद है।