राजव्यवस्था समसामियिकी 1 (21-Aug-2020)
संसद अध्यक्षों का 5वां विश्व सम्मेलन (5th World Conference of Speakers of Parliament)

Posted on August 21st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

संसद अध्यक्षों के दो दिवसीय 5वें विश्व सम्मेलन का आयोजन आस्ट्रिया की राजधानी वियना में 19-20 अगस्त को किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भी वर्चुअल तरीके से किया गया।

 

संसद अध्यक्षों के विश्व सम्मेलन का आयोजन सयुंक्त राष्ट्र के सहयोग से अंतर संसदीय संघ (आईपीयू) द्वारा किया जाता है।राष्ट्रों के संसद अध्यक्षों का पहला ऐसा सम्मेलन अगस्त 2000 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुआ था।इस वैश्विक सम्मेलन का आयोजन प्रत्येक 5 वर्ष में किया जाता है।इस वर्ष भारत की ओर से लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला इस सम्मेलन में प्रतिभाग कर रहे हैं।



विलियम रैडल क्रेमर (युनाइटेड किंगडम) तथा फ्रेडरिक पेसी (फ्रांस) ने वर्ष 1889 में अंतर संसदीय संघ (Inter-Parliamentary Union-IPU) की स्थापना की थी।आईपीयू बहुपक्षीय राजनीतिक वार्ताओं के लिये पहला स्थायी मंच है। यह विश्व के सभी प्रमुख राजनितिक तंत्रों और प्रवृत्तियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों के बीच संवाद और संसदीय कूटनीतिक का केन्द्र है।आईपीयू को संयुक्त राष्ट्र में स्थायी पर्यवेक्षक और आर्थिक एवं सामाजिक परिषद् में सामान्य परामर्शकारी का दर्जा प्राप्त है।इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा में है और 164 देश इसके सदस्य है।