राज्य समसामियिकी 1 (26-June-2020)
विनी महाजन बनी पंजाब की पहली महिला मुख्य सचिव
( 1987 batch IAS officer Vini Mahajan becomes Punjab’s first woman chief secretary)

Posted on June 26th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

पंजाब के दो मंत्रियों के साथ कहासुनी के कुछ सप्ताह बाद शुक्रवार को मुख्य सचिव करण अवतार सिंह को पद से हटाकर विनी महाजन को मुख्य सचिव का पदभार सौंप दिया गया है। वह प्रदेश की पहली महिला मुख्य सचिव हैं।

 

भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी करण अवतार सिंह को अगले महीने उनकी सेवानिवृत्ति से ठीक पहले पदमुक्त कर दिया गया। गौरतलब है कि एक बैठक में पंजाब के दो मंत्रियों द्वारा उनके व्यवहार का विरोध करने के बाद यह कदम उठाया गया है।

 

1987 बैच की आईएएस अधिकारी विनी महाजन के पति दिनकर गुप्ता राज्य पुलिस बल में पुलिस महानिदेशक हैं।

 

सरकारी बयान के अनुसार महाजन की आखिरी नियुक्ति निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य, आईटी और शासन सुधार और लोक शिकायत विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में थी।

 

वह राज्य की स्वास्थ्य क्षेत्र प्रतिक्रिया और अधिप्राप्ति समिति की प्रमुख भी थीं।

 

महाजन वर्तमान में राज्य में पंजाब कैडर की एकमात्र अधिकारी हैं जिन्होंने केंद्र में सचिव का पद संभाला है।