सिविल हिन्दी ५ - भाग - 32 (Civil Hindi 5 - Part - 32)
विराम चिह्न और शब्दानुशासन

Posted on January 4th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

विराम चिह्न और शब्दानुशासन 

 

 

 

 

 

(अ) सम्बोधन विराम चिह्न (!) :- जब हम किसी को सम्बोधित करते हैं, तब सम्बोधन विराम चिह्न लगाते हैं।कुछ लोग सम्बोधन विराम चिह्न के स्थान पर  अल्पविराम (,) का प्रयोग करते हैं, जो कि पूर्णतः अशुद्ध है।

 

उदाहरण - महोदय! मुझे आपसे कुछ कहना है।

 

 

 

 

(ब) निर्देशक चिह्न (-) :- किसी विषय विचार अथवा विभाग के मंतव्य को सुस्पष्ट करने के लिए निर्देशक चिह्न का प्रयोग किया जाता है।

 

उदाहरण - भाषा की तीन इकाइयाँ होती हैं - वर्ण, शब्द तथा वाक्य।

 

 

 

 

(स) प्रश्न विराम चिह्न (?) :- प्रश्नात्मक भाव के अलावा जिस वाक्य में अनिश्चय और संदेह की स्थिति का बोध हो उस वाक्य के अंत में इस चिह्न का प्रयोग होता है।

 

उदाहरण - तुम यहाँ आ पाओगी भी?

 

 

 

 

 

 

(द) अल्प विराम चिह्न/अपूर्ण विराम चिह्न (,) :- वाक्य के आरम्भ में निःसंदेह, बेशक़, सचमुच, हाँ, नहीं, वस्तुतः, अच्छा, ऐसी स्थिति में आदि शब्दों के बाद इस चिह्न को लगाया जाता है।

 

उदाहरण - सचमुच, यदि यही कार्य - संस्कृति है, तो आग लगा दो।

 

 

 

 

(य) अर्धविराम चिह्न (;) :- जब एक ही वाक्य में कई पदबंधों का समावेश प्रतीत हो तब वहाँ पर इस चिह्न का प्रयोग होगा।

 

उदाहरण - आकाश मेघाच्छादित हो उठा था ; तीव्र गति से हवा बह रही थी तथा रुक - रुककर दामिनी कौंध रही थी।