विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी समसामियिकी 2 (25-Feb-2019)
हायाबुसा-2 यान रायुगु नामक क्षुद्रग्रह पर उतरा
(Hayabusa-2 spacecraft landed on the asteroid named Rayugu)

Posted on February 26th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

पृथ्वी से करीब 34 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित रायुगु नामक क्षुद्रग्रह (Asteroid) पर 22 फरवरी को जापान का अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक उतर गया। जापान स्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) का हायाबुसा-2 यान रायुगु से नमूने जुटाएगा जिनसे सौरमंडल की उत्पत्ति से जुड़े रहस्यों से पर्दा उठ सकता है।

 

जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी ने रायगु से जीवन की उत्पत्ति से पर्दा उठाने वाले नमूने एकत्रित करने के लिए दिसंबर, 2014 में यह अभियान लांच किया था। छह साल तक चलने वाले इस अभियान का नाम फाल्कन पक्षी पर रखा गया है जिसे जापानी भाषा में हायाबुसा कहा जाता है।

 

हायाबुसा-2 पिछले वर्ष जून से 900 मीटर चौड़े इस क्षुद्रग्रह के आसपास मंडरा रहा है और साढ़े सात घंटे में इस क्षुद्रग्रह का एक चक्कर पूरा करता है। अपने मिशन को पूरा कर यह 2020 के अंत तक धरती पर लौटेगा।

 

वैज्ञानिकों का मानना है कि एस्टरॉयड सौरमंडल विकसित होने के शुरुआती समय में ही बन गए थे। रायगु पर जैविक पदार्थ, पानी और जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी तत्व भारी मात्र में उपलब्ध हो सकते हैं। वहां के नमूनों से पृथ्वी पर जीवन संभव होने के कारणों का पता लगाया जा सकता है। बड़े फ्रिज के आकार वाले हायाबुसा-2 में सोलर पैनल लगे हैं।उल्लेखनीय है कि जापान के वैज्ञानिकों ने इससे पहले हायाबुसा-1 लांच किया था। इस अभियान के दौरान ज्यादा नमूने नहीं जुटाए जा सके थे। बावजूद इसके वह किसी एस्टरॉयड से पृथ्वी पर नमूने लाने वाला पहला अभियान बना था। हायाबुसा-1 का सात साल लंबा अभियान 2010 में समाप्त हो गया था। ऑस्ट्रेलिया में इसमें आग लगी थी जिसके बाद वह रेगिस्तान में गिर गया था।

 

क्‍या होते हैं क्षुद्रगृह-


क्षुद्रग्रह या ऐस्टरौएड दरअसल, एक खगोलिय पिंड होते है जो ब्रह्माण्ड में विचरण करते रहते हे। यह आपने आकार में ग्रहो से छोटे और उल्का पिंडो से बड़े होते है। 1819 में पहली बार रग्यूसेप पियाजी ने सेरेस नामक क्षुद्रगृह को खोजा था। इस खोज से पहले इसको एक गृह माना जाता था। इनकी गति के कारण इन्‍हें आसानी से सितारों से अलग पहचाना जा सकता है। क्षुद्रगृह को अर्थ है 'तारा-जैसे, तारा-आकार'। उन्नीसवीं सदी की शुरुआत क्षुद्रग्रह शब्‍द का प्रचलन शुरू हुआ था।