सिविल हिन्दी ५ - भाग - 26 (Civil Hindi 5 - Part - 26)

Posted on December 27th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

अशुद्धि - संशोधन

 

 

 

(अ) अशुद्ध वाक्य  - रामा अपने पति मनोहर से मिलने को बेचैन थी।

 

      शुद्ध वाक्य  - रामा अपने पति मनोहर से मिलने को उत्सुक थी।

 

      व्याख्या - यहाँ संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है, मिलने की 'उत्सुकता' होती है 'बेचैनी' नहीं।

 

 

 

 

 

 

(ब) अशुद्ध वाक्य  - कक्षा अध्यापक ने अधिक अनुपस्थिति के कारण कक्षा से काट दिया।

 

      शुद्ध वाक्य  - कक्षा अध्यापक ने अधिक अनुपस्थिति के कारण कक्षा से रिक्त कर दिया।

 

      व्याख्या - यहाँ संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है, नाम 'काटा' नहीं जाता उसे 'रिक्त किया' जाता है।

 

 

 

 

 

 

 

(स) अशुद्ध वाक्य  - सीमा पर सैनिक गोलियों की बाढ़ का डटकर सामना करते हैं।

 

      शुद्ध वाक्य  - सीमा पर सैनिक गोलियों की बौछार का डटकर सामना करते हैं।

 

      व्याख्या - यहाँ संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है, गोलियों की 'बौछार' होती है 'बाढ़' नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

(द) अशुद्ध वाक्य  - सुषमा के रहन - सहन का दर्जा उच्च नहीं है।

 

      शुद्ध वाक्य  - सुषमा के रहन - सहन का स्तर उच्च नहीं है।

 

      व्याख्या - यहाँ संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है, रहन - सहन का 'स्तर' होता है 'दर्जा' नहीं।

 

 

 

 

 

 

 

(य) अशुद्ध वाक्य  - रूपेन ने कमला को पुस्तक देने के लिए धन्यवाद दिया।  

 

      शुद्ध वाक्य  - रूपेन ने कमला को पुस्तक देने के लिए धन्यवाद किया।

 

      व्याख्या - यहाँ संज्ञा सम्बन्धी अशुद्धि है, धन्यवाद 'किया' जाता है 'दिया' नहीं जाता।