सिविल हिन्दी ५ - भाग - 16 (Civil Hindi 5 - Part - 16)
Posted on December 15th, 2018 | Create PDF File
हिंदी में प्रयोग आने वाले विराम चिन्ह और उनके रूप
(अ) अल्प विराम चिन्ह - (,)
उदाहरण - यद्यपि मैं वहाँ गया था, वह नहीं मिला।
(ब) अर्ध विराम चिन्ह - (;)
उदाहरण - यहाँ चित्र - विचित्र लोग हैं ; सम्भल कर रहना।
(स) पूर्ण विराम चिन्ह - (।)
उदाहरण - सुबह से वर्षा हो रही है।
(द) प्रश्न विराम चिन्ह - (?)
उदाहरण - राम कब घर जाता है?
(द) विस्मय विराम चिन्ह - (!)
उदाहरण - वाह ! यह कैसी विडम्बना है !