आधिकारिक बुलेटिन - 9 (14-Dec-2018)
श्री अशोक कुमार सिंह ने राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव का कार्यभार संभाला

Posted on December 15th, 2018 | Create PDF File

hlhiuj

लोकसभा सचिवालय के अपर सचिव श्री अशोक कुमार सिंह (लोकसभा सचिवालय सेवा) ने आज दोपहर को राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सचिव का कार्यभार संभाल लिया।  

 

**

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की स्थापना अनुच्छेद 338 में संशोधन करके और संविधान (89वां संशोधन) अधिनियम, 2003 के माध्यम से संविधान में एक नया अनुच्छेद 338क अंतःस्थापित करके की गयी थी। इस संशोधन द्वारा तत्कालीन राष्ट्रीय अनुसूचित जाति एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को 19 फरवरी, 2004 से दो अलग-अलग आयोगों नामतः (i) राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग, और (ii) राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में विभक्त किया गया था।