आधिकारिक बुलेटिन - 1 (1-Dec-2020)
प्रधानमंत्री ने नागालैंड के स्‍थापना दिवस पर राज्‍य के लोगों को बधाई दी
(PM greets people of Nagaland on their Statehood Day)

Posted on December 1st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने नागालैंड के स्‍थापना दिवस पर राज्‍य के लोगों को बधाई दी है।


प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘राज्‍य के स्‍थापना दिवस पर नागालैंड के मेरे भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं। नागालैंड के लोग अपने साहस और दयालुता के लिए जाने जाते हैं। उनकी संस्‍कृति अनुकरणीय है और इसी प्रकार भारत की प्रगति में उनका योगदान भी है। नागालैंड के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।’’

 

नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है।इसका कुल क्षेत्रफल 16,578 वर्ग किमी. है।नागालैंड में बहने वाली मुख्य नदियां धनसिरी, दोयांग, दिखू और झांझी हैं।

 

नागालैंड की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्मालुओं की है। राज्य में हिंदू आबादी भी काफी है।राज्य से दो सदस्य भारतीय संसद में जाते हैं, जिसमें से एक राज्य सभा यानि उपरी सदन और एक लोक सभा यानि निचले सदन में।1 दिसंबर 1963 को नागालैंड को भारत का 16 वां राज्य घोषित किया गया। इसके पहले नागालैंड एक केंद्र शासित प्रदेश था।

 


सन् 1890 तक नागालैंड में ब्रिटिश शासन स्थापित हो गया था ,सन् 1947 में भारत की आजादी के बाद से नागा क्षेत्र असम और नाॅर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के बीच विभाजित रहा। सभी नागा जनजातियों की एक राजनीतिक यूनियन की जोरदार वकालत केे बाद भी एक गुट भारत से अलगाव की मांग करता रहा। सन् 1957 में कुछ हिंसक घटनाओं के बाद भारत सरकार ने भारतीय शासन के तहत एक नागा प्रशासनिक इकाई स्थापित की। नागा लोगों ने तोड़फोड़ का अभियान चलाकर और करों का भुगतान रोक कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सन् 1960 में भारत सरकार ने नागालैंड को एक स्वशासित राज्य बनाने की मंजूरी दी और सन् 1963 में नागालैंड आधिकारिक तौर पर राज्य घोषित किया गया।