आधिकारिक बुलेटिन -3 (11-Feb-2019)
प्रधानमंत्री हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का अनावरण करेंगे
( Prime Minister will unveil several development projects in Haryana)

Posted on February 11th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 12 फरवरी, 2019 को हरियाणा में कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगे।वे हरियाणा में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी करेंगे।

 

झज्जर में भाडसा स्थित राष्ट्रीय कैंसर संस्थान का लोकार्पण

 

राष्ट्रीय कैंसर संस्थान (एनसीआई) एक उत्कृष्ट तीसरे स्तर का कैंसर और अनुसंधान संस्थान है, जो अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान झज्जर परिसर में निर्मित हुआ है। यह 700 बिस्तरों वाला अस्पताल है, जिसमें सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, एनेस्थेसिया, पेलिएटिव केयर और न्यूक्लियर मेडिसिन जैसी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध हैं। इसके अलावा डॉक्टरों और कैंसर मरीजों के तीमारदारों के लिए रिहाइश की व्यवस्था भी है। एनसीआई देश में कैंसर संबंधी सभी गतिविधियों के लिए नोडल संस्थान होगा और क्षेत्रीय कैंसर केंद्रों तथा अन्य कैंसर संस्थानों के साथ उसका संपर्क होगा। एनसीआई झज्जर देश का प्रमुख कैंसर संस्थान है तथा वह अनुसंधान तथा विकास के प्रमुख क्षेत्रों की निशानदेही करने की जिम्मेदारी निभाएगा। यह संस्थान मोलेक्यूलर बायोलॉजी, जेनोमिक्स, प्रोटियोमिक्स, कैंसर एपीडेमियोलॉजी, रेडियाएशन बायोलॉजी और कैंसर वैक्सीन में अनुसंधान का काम करेगा।

 

ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालफरीदाबाद का उद्घाटन

 

यह उत्तर भारत में पहला ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल होगा। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अधीन ईएसआईसी के तहत बीमाधारी व्यक्तियों और उनके लाभार्थियों, विशेषकर कामगार आबादी तथा उनके आश्रितों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।

 

पंचकूला में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान का शिलान्यास

 

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना पंचकूला में श्री माता मनसा देवी मंदिर परिसर में की जा रही है। यह आयुर्वेदिक उपचार, शिक्षा और अनुसंधान का राष्ट्र स्तरीय संस्थान होगा। इसका निर्माण पूरा हो जाने के बाद यह संस्थान हरियाणा और अन्य पड़ोसी राज्यों के निवासियों के लिए बहुत लाभकारी होगा।

 

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालयकुरुक्षेत्र का शिलान्यास

 

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय हरियाणा में भारतीय चिकित्सा पद्धति से संबंधित पहला विश्वविद्यालय और भारत में अपनी तरह का पहला विश्वविद्यालय है।

 

पानीपत में पानीपत संग्राम संग्राहलय’ का शिलान्यास

 

यह संग्राहलय पानीपत के विभिन्न युद्धों के नायकों का सम्मान करने के लिए बनाया जा रहा है। राष्ट्र निर्माण में महान योगदान करने वाले भारत के गुमनाम नायकों के सम्मान के संबंध में भारत सरकार की पहलों के अनुरूप यह संग्राहलय निर्मित किया जा रहा है।  

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालयकरनाल का शिलान्यास

 

प्रधानमंत्री करनाल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय का शिलान्यास करेंगे।

 

इन कदमों से हरियाणा में शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक सुविधाओं में तेजी आने की आशा है।