आधिकारिक बुलेटिन -2 (1-Dec-2019)
प्रधानमंत्री ने राज्य दिवस पर नागालैंड के नागरिकों को बधाई दी (PM wishes people of Nagaland on Statehood Day)

Posted on December 1st, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागालैंड के नागरिकों को राज्य दिवस पर बधाई दी है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “नागालैंड के भाईयों और बहनों को उनके राज्य दिवस पर मेरी तरफ से शुभकामनाएं। यह राज्य अपनी महान संस्कृति के लिए जाना जाता है। नागालैंड के लोग दयालु और साहसी होते हैं। ईश्वर करे, आने वाले वर्षों में नागालैंड प्रगति की नई ऊंचाईयां छुए।”   

नागालैण्ड : नागालैण्ड भारत का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। इसकी राजधानी कोहिमा है, जबकि दीमापुर राज्य का सबसे बड़ा नगर है। नागालैण्ड की सीमा पश्चिम में असम से, उत्तर में अरुणाचल प्रदेश से, पूर्व मे बर्मा से और दक्षिण मे मणिपुर से मिलती है।
 इसका कुल क्षेत्रफल 16,578 वर्ग किमी. है।
नागालैंड में बहने वाली मुख्य नदियां धनसिरी, दोयांग, दिखू और झांझी हैं।

नागालैंड की लगभग 90 प्रतिशत आबादी ईसाई धर्मालुओं की है। राज्य में हिंदू आबादी भी काफी है।
राज्य से दो सदस्य भारतीय संसद में जाते हैं, जिसमें से एक राज्य सभा यानि उपरी सदन और एक लोक सभा यानि निचले सदन में।
1 दिसंबर 1963 को नागालैंड को भारत का 16 वां राज्य घोषित किया गया। इसके पहले नागालैंड एक केंद्र शासित प्रदेश था।
सन् 1890 तक नागालैंड में ब्रिटिश शासन स्थापित हो गया था ,सन् 1947 में भारत की आजादी के बाद से नागा क्षेत्र असम और नाॅर्थ ईस्ट फ्रंटियर एजेंसी के बीच विभाजित रहा। सभी नागा जनजातियों की एक राजनीतिक यूनियन की जोरदार वकालत केे बाद भी एक गुट भारत से अलगाव की मांग करता रहा। सन् 1957 में कुछ हिंसक घटनाओं के बाद भारत सरकार ने भारतीय शासन के तहत एक नागा प्रशासनिक इकाई स्थापित की। नागा लोगों ने तोड़फोड़ का अभियान चलाकर और करों का भुगतान रोक कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सन् 1960 में भारत सरकार ने नागालैंड को एक स्वशासित राज्य बनाने की मंजूरी दी और सन् 1963 में नागालैंड आधिकारिक तौर पर राज्य घोषित किया गया।