आधिकारिक बुलेटिन - 1 (1-July-2020)
चिकित्‍सक दिवस के मौके पर देश के चिकित्सक समुदाय को प्रधानमंत्री का सलाम
(PM salutes doctors on the occasion of Doctors’ Day)

Posted on July 1st, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चिकित्‍सक दिवस पर देश के चिकित्सकों को उनकी असाधरण सेवाओं के लिए सलाम किया है।

 

उन्होंने इस मौके पर एक ट्वीट संदेश में कहा "देश कोरोना महामारी के खिलाफ लड़ाई में असाधरण रूप से सेवाएं दे रहे सबसे आगे मोर्चे पर डटे हमारे चिकित्सकों को सलाम करता है,चिकित्‍सक दिवस पर शुभकामनाएं।”

 

 

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस-


* भारत में प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (National Doctor's Day) मनाया जाता है, इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रति चिकित्सकों के योगदान और उनकी प्रतिबद्धता के लिये उनका आभार व्यक्त करना है।

 

* भारतीय समाज में चिकित्सकों को भगवान के समान दर्ज़ा दिया जाता है।

 

* भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के आयोजन की शुरुआत सर्वप्रथम वर्ष 1991 में हुई थी, तभी से प्रत्येक वर्ष 01 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस मनाया जाता है।

 

* इस दिवस का आयोजन पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और चिकित्सक डॉ. बिधानचंद्र रॉय के सम्मान में किया जाता है।

 

* डॉ. बिधानचंद्र रॉय का जन्म 01 जुलाई, 1882 को हुआ था और संयोगवश उनकी मृत्यु भी 01 जुलाई 1962 को ही हुई थी।

 

* डॉ. बिधानचंद्र रॉय एक प्रख्यात भारतीय चिकित्सक, शिक्षाविद, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ थे, जिन्होंने वर्ष 1948 से वर्ष 1962 में अपनी मृत्यु तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दीं।

 

* मौजूदा महामारी के दौर में विश्व भर में चिकित्सकों का महत्त्व और अधिक बढ़ गया है, सभी चिकित्सक प्रथम पंक्ति में खड़े होकर कोरोना वायरस (COVID-19) के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं।