आधिकारिक बुलेटिन -2 (20-Aug-2019)
राष्ट्रीय खेल पुरस्कार -2019 की घोषणा,बजरंग पुनिया और दीपा मलिक को राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार दिया जाएगा
(National Sports Awards -2019 announced Bajrang Punia and Deepa Malik to get Rajiv Gandhi Khel Ratna Award)

Posted on August 20th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

खेलों में उत्कृष्टता को मान्यता देने और पुरस्कृत करने के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल दिए जाते हैं। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार चार वर्ष की अवधि के दौरान खेलों के क्षेत्र में सबसे शानदार और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। अर्जुन पुरस्कार 4 वर्षों के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए दिया जाता है। द्रोर्णाचार्य पुरस्कार प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में पदक विजेता तैयार करने वाले कोच को प्रदान किया जाता है। खेलों के विकास में जीवन पर्यन्त योगदान देने के लिए ध्यानचंद पुरस्कार दिया जाता है। कॉरपोरेट संस्थाओं (निजी और सार्वजनिक क्षेत्र दोनों में) और उन व्यक्तियों को राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाता है जिन्होंने खेलों के प्रोत्साहन और विकास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी प्रदान की जाती है।

 

इस वर्ष (2019) के पुरस्कारों के लिए बड़ी संख्या में नामांकन प्राप्त हुए, जिनपर पूर्व अर्जुन पुरस्कार विजेताओं, द्रोर्णाचार्य पुरस्कार विजेताओं, खेल पत्रकारों/विशेषज्ञों/कमंटेटरों और खेल प्रशंसकों की चयन समितियों द्वारा विचार किया गया। खेल पुरस्कार 2019 के लिए गठित चयन समिति के अध्यक्ष उच्चतम न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मुकुंदकम शर्मा थे।

 

समिति की सिफारिशों और गहन जांच के बाद सरकार ने निम्नलिखित खिलाड़ियों, कोच, संस्थाओं और विश्वविद्यालय को पुरस्कार देने का निर्णय लिया गया है : -

 

(ए) राजीव गान्धी खेल रत्न पुरस्कार

 

क्र.सं.

स्पोर्ट्सपर्सन का नाम

खेल

1

श्री बजरंग पुनिया

कुश्ती

2

सुश्री दीपा मलिक

पैरा एथलेटिक्स

 

 

(बी) द्रोणाचार्यपुरस्कार

 

नियमित श्रेणी

 

क्र.सं.

कोच का नाम

खेल

1

श्री विमल कुमार

बैडमिंटन

2

श्री संदीप गुप्ता

टेबल टेनिस

3

श्री मोहिंदर सिंह ढिल्लों

एथलीटिक्स

 

जीवन-पर्यन्त श्रेणी

 

क्र.सं.

कोच का नाम

खेल

1

श्री मरज़बान पटेल

हॉकी

2

श्री रामबीर सिंह खोखर

कबड्डी

3

श्री संजय भारद्वाज

क्रिकेट

 

(सी) अर्जुन पुरस्कार

 

क्र.सं.

खिलाड़ी का नाम

खेल

1

श्री तजिंदरपाल सिंह तूर

एथलीटिक्स

2

मोहम्मद अनस याहिया

एथलीटिक्स

3

श्री एस भास्करन

बॉडी बिल्डिंग

4

सुश्री सोनिया लाथेर

मुक्केबाज़ी

5

श्री रवींद्र जडेजा

क्रिकेट

6

श्री चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम

हॉकी

7

श्री अजय ठाकुर

कबड्डी

8

श्री गौरव सिंह गिल

मोटर स्पोर्ट्स

9

श्री प्रमोद भगत

पैरा स्पोर्ट्स (बैडमिंटन)

10

सुश्री अंजुम मौदगिल

शूटिंग

11

श्री हरमीत राजुल देसाई

टेबल टेनिस

12

सुश्री पूजा ढांडा

कुश्ती

13

श्री फौआद मिर्ज़ा

घुड़सवारी

14

श्री गुरप्रीत सिंह संधू

फ़ुटबॉल

15

सुश्री पूनम यादव

क्रिकेट

16

सुश्री स्वप्ना बर्मन

एथलीटिक्स

17

श्री सुंदर सिंह गुर्जर

पैरा स्पोर्ट्स (एथलेटिक्स)

18

श्री भमिदीपति साई प्रणीत

बैडमिंटन

19

श्री सिमरन सिंह शेरगिल

पोलो

 

(डी) ध्यानचंद पुरस्कार

 

क्र.सं.

नाम

खेल

1

श्री मैनुअल फ्रेड्रिकस

हॉकी

2

श्री अरूप बसक

टेबल टेनिस

3

श्री मनोज कुमार

कुश्ती

4

श्रीनितेनकिरतने

टेनिस

5

श्री सी. लालरेमसंगा

तीरंदाजी

 

(ई) राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

 

क्र.सं.

वर्ग

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार2019 के लिए सिफारिश की गई

1

उभरती हुई और युवा प्रतिभा की पहचान और पोषण

  1. गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन
  2. गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन

2

कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से खेलों को प्रोत्साहन

--

3

'खिलाड़ियों को रोजगार और अन्य कल्याणकारी उपाय'

--

4

विकास के लिए खेल

रायलसीमा विकास ट्रस्ट

 

 

(एफ)  मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (एमएकेए) ट्रॉफी2019 : पंजाब विश्वविद्यालयचंडीगढ़

 

राष्ट्रपति भवन में 29 अगस्त, 2019 को विशेष रूप से आयोजित समारोह में राष्ट्रपति पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र के अलावा साढ़े सात लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को लघु प्रतिमा, प्रमाण पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 में संस्था को एक ट्रॉफी, प्रमाण पत्र दिया जाता है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 10 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।