आधिकारिक बुलेटिन -2 (26-Feb-2019)
संयुक्त सैन्य अभ्यास ''सम्प्रीति'' - 2019
(Joint Military Exercise Sampriti - 2019)

Posted on February 26th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

भारत और बांग्लादेश के बीच रक्षा सहयोग के हिस्से के रूप में 2 से 15 मार्च, 2019 तक बांग्लादेश के तंगेल में दोनों देशों का संयुक्त सैन्य अभ्यास “सम्प्रीति” – 2019 संचालित किया जाएगा। यह अभ्यास भारत और बांग्लादेश के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय रक्षा सहयोग का प्रयास है। यह आठवां अभ्यास होगा। दोनों देश बारी-बारी से से संयुक्त अभ्यास करते हैं।

 

इस अभ्यास का उद्देश्य भारत और बांग्लादेश की सेनाओं के बीच अंतर-संचालन और सहयोग के पक्षों को मजबूत और व्यापक बनाना है। इस अभ्यास में आतंकवाद विरोधी कार्रवाइयों से निपटने में रणनीतिक स्तर की कार्रवाई होगा और यह संयुक्त राष्ट्र की व्यवस्था के अनुसार होगा।    

 

एक दूसरे की रणनीति को समझने के अतिरिक्त यह अभ्यास दोनों देशों की आपसी साझेदारी, मजबूत सैन्य विश्वास और सहयोग का आधार रखेगा।

 

भारत-बांग्लादेश संबंध:

 

भारत और बांग्लादेश दक्षिण एशियाई पड़ोसी देश हैं और आमतौर पर उन दोनों के बीच संबंध मैत्रीपूर्ण रहे हैं, हालांकि कभी-कभी सीमा विवाद होते हैं।बांग्लादेश की सीमा तीन ओर से भारत द्वारा ही आच्छादित है, ये दोनो देश सार्क, बिम्सटेक, हिंद महासागर तटीय क्षेत्रीय सहयोग संघ और राष्ट्रकुल के सदस्य हैं।

 

विशेष रूप से, बांग्लादेश और पूर्व भारतीय राज्य जैसे पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा बंगाली भाषा बोलने वाले प्रांत हैं, भारत और बांग्लादेश अपने 68 साल पुराने द्विपक्षीय सीमा विवाद को पीछे छोड़ते हुए नया इतिहास रच रहे हैं।