आधिकारिक बुलेटिन -4 (7-Nov-2019)
बंगाल की खाड़ी में भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना का समुद्री युद्धाभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ प्रगति पर
(Indian Navy – Indonesian Navy Bilateral Maritime Exercise ‘Samudra Shakti' Progresses in the Bay of Bengal)

Posted on November 7th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना के समुद्री युद्धाभ्यास ‘समुद्र शक्ति’ 06 नवंबर से 07 नवंबर, 2019 तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय नौसेना का पनडुब्बी रोधी युद्धक कॉरवेट - आईएनएस कामोरता और इंडोनेशियाई युद्धक जहाज केआरआई उस्मान हारून भाग ले रहे हैं। इस संयुक्त युद्धाभ्यास में आपसी तालमेल, भू-तल पर युद्धाभ्यास, वायु में रक्षा अभ्यास, हथियार फायरिंग ड्रिल, हेलिकॉप्टर संचालन एवं बोर्डिंग ऑपरेशन शामिल हैं।

 

‘समुद्र शक्ति’ युद्धाभ्यास के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए केआरआई उस्मान हारून 04 नवंबर, 2019 को विशाखापत्तनम पहुंचा। इसका समुद्र तटीय चरण 04 और 05 नवंबर को संपन्न हुआ था। इसमें विषय-वस्तु विशेषज्ञ द्वारा आदान-प्रदान के रूप में पेशेवर बातचीत, डेक के आर-पार दौरा, सिमुलेटर ड्रिल, सम्मेलनों की योजना तैयार करना, खेलकूद आयोजन एवं सामाजिक वार्तालाप शामिल हैं।

 

भारत में इंडोनेशिया के राजदूत सिधार्तो रेजा सुर्योदीपूरो ने विशाखापत्तनम में समुद्र तटीय चरण की कुछ गतिविधियों को देखा। राजदूत ने क्षेत्र में परस्पर समुद्री हित से जुड़े मुद्दों पर इंडोनेशियाई फ्लिट कमान के सुरक्षा टॉस्क फोर्स के कमांडर सीएमडीई यायान सोफियान के नेतृत्व में इंडोनेशियाई नौसेना प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग–इन–चीफ वाइस एडमिरल अतुल कुमार जैन के साथ विचार-विमर्श किया।