आधिकारिक बुलेटिन -4 (29-Aug-2019)
राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 और राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार 2018 प्रदान किए
(President confers National Sports Awards 2019 and National Adventure Awards 2018)

Posted on August 29th, 2019 | Create PDF File

hlhiuj

राष्‍ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने आज राष्‍ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में राष्‍ट्रीय खेल पुरस्कार 2019 और राष्ट्रीय साहसिक पुरस्‍कार 2018 प्रदान किए। इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों में केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री किरण रिजीजू भी शामिल थे।

 

निम्नलिखित खिलाड़ियों को राजीव गांधी खेल रत्न 2019 प्रदान किया गयाः

 

क्रम संख्या

खिलाड़ी का नाम

खेल

1.

सुश्री दीपा मलिक

पैरा एथलीट

 

निम्नलिखित खिलाड़ियों को द्रोणाचार्य पुरस्कार 2019 प्रदान किया गयाः

नियमित श्रेणी

क्रम संख्या

कोच का नाम

खेल

1.

श्री विमल कुमार

बैडमिंटन

2.

श्री संदीप गुप्ता

टेबल टेनिस

 

लाइफटाइम श्रेणी

क्रम संख्या

कोच का नाम

खेल

1.

श्री मर्ज़बान पटेल

हॉकी

2.

श्री रामबीर सिंह खोखर

कबड्डी

3.

श्री संजय भारद्वाज

क्रिकेट

 निम्नलिखित खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार 2019 प्रदान किया गयाः

 

क्रम संख्या

खिलाड़ी का नाम

खेल

1.

श्री एस. भास्करन

बॉडी बिल्डिंग

2.

सुश्री सोनिया लाठर

बॉक्सिंग

3.

श्री चिंगलेनसाना सिंह कंगुजम

हॉकी

4.

श्री अजय ठाकुर

कबड्डी

5.

श्री गौरव सिंह गिल

मोटर स्पोर्ट्स

6.

श्री प्रमोद भगत

पैरा खेल (बैडमिंटन)

7.

श्री हरमीत राजुल देसाई

टेबल टेनिस

8.

सुश्री पूजा ढांडा

कुश्ती

9.

श्री फौआद मिर्जा

घुड़सवारी

10.

श्री गुरप्रीत सिंह संधू

फुटबॉल

11.

सुश्री पूनम यादव

क्रिकेट

12.

सुश्री स्वप्ना बर्मन

एथलेटिक्स

13.

श्री भमिदीपति साई प्रणीत

बैडमिंटन

14.

श्री सिमरन सिंह शेरगिल

पोलो

 

 

निम्नलिखित खिलाड़ियों को ध्यानचंद पुरस्कार 2019 प्रदान किया गयाः 

 क्रम संख्या

नाम

खेल

 

श्री मैनुअल फ्रैडरिक्स

हॉकी

 

श्री अरूप बसक

टेबल टेनिस

 

श्री मनोज कुमार

कुश्ती

 

श्री नितेनकिरतने

टेनिस

 

श्री सी. लालरेमसंगा

तीरंदाजी

 

निम्नलिखित को तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार, 2018 प्रदान किए गएः

क्रम संख्या

नाम

श्रेणी

1.

सुश्री अपर्णा कुमार

भू-साहसिक कार्य

2.

स्व. श्री दीपांकर घोष (परिजनों ने प्राप्त किया पुरस्कार)

भू-साहसिक कार्य

3.

श्री मणिकंदन के.

भू-साहसिक कार्य

4.

श्री प्रभात राजू कोली

जल साहसिक कार्य

5.

श्री रामेश्वर जांगड़ा

हवाई साहसिक कार्य

6.

श्री वांगचुक शेरपा

जीवन पर्यंत उपलब्धि

 

निम्नलिखित संस्थाओं को वर्ष 2019 के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गयाः

 

क्रम संख्या

श्रेणी

जिन संस्थाओं की राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 के लिए की गई सिफारिश

1.

उभरती हुई और युवा प्रतिभा की पहचान एवं पोषण

गगन नारंग स्पोर्ट्स प्रमोशन फाउंडेशन

गोस्पोर्ट्स फाउंडेशन

2.

विकास के लिए खेल

 

रायलसीमा डेवलपमेंट ट्रस्ट

 

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ को वर्ष 2019 की मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी प्रदान की गई।

 

पदक और प्रशस्ति पत्र के अलावा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार विजेताओं को साढ़े सात लाख रूपये का नकद पुरस्कार दिया गया। अर्जुन, द्रोणाचार्य और ध्यानचंद पुरस्कार विजेताओं को प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।  राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2019 प्राप्त करने वाली संस्थाओं को एक ट्रॉफी और प्रमाण-पत्र दिया गया। तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहसिक पुरस्कार विजेताओं को एक प्रतिमा, प्रमाण-पत्र और पांच-पांच लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। अंतर-विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में कुल मिलाकर शीर्ष प्रदर्शन करने वाले पंजाब विश्वविद्यालय को एमएकेए ट्रॉफी, 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।