आधिकारिक बुलेटिन - 5 (6-Jan-2020)
न्याय विभाग ने "इट इज़ माई ड्यूटी" मनाने के लिए नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में भाग लिया (Department of Justice participates in New Delhi Wold Book Fair to celebrate “Its My Duty”)

Posted on January 6th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

नागरिकों के कर्तव्यों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए एक साल तक चलाई जाने वाली गतिविधियों को जारी रखते हुए, भारत सरकार का न्याय विभाग, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में 04 जनवरी, 2020 से 12 जनवरी, 2020 तक आयोजित किये जा रहे विश्व पुस्तक मेला, 2020 में भाग ले रहा है। संविधान और नागरिकों के कर्तव्य के बारे में एक  स्टाल (नंबर 4 और 5, हॉल नंबर 8-11 में) उपरोक्‍त अवधि के लिए इस पुस्‍तक मेले में राष्‍ट्रीय बुक न्‍यास ने स्थापित किया है। इस स्टाल में डिजिटल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें संविधान, संविधान सभा से संबंधित तथ्य, संविधान सभा के संस्थापक सदस्यों के भाषणों के अंश भी शामिल हैं। संविधान की प्रस्तावना पढ़ने के लिए एक "कियोस्क" की स्थापना की गई है। इसमें विशेष रूप से सभी बच्‍चों को प्रस्तावना पढ़कर प्रमाण-पत्र उपलब्‍ध कराया जा रहा है।

विश्व पुस्तक मेले में 7 और 9 जनवरी, 2020 को स्कूली बच्चों के लिए ‘संविधान और नागरिकों के कर्तव्य’ पर एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता रोमांचक पुरस्कारों के साथ प्रगति मैदान में आयोजित की जाएगी।

प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों को मुख्य हॉल के बाहर एक अन्य प्रमुख स्थान पर रखा गया है, ताकि बड़ी संख्‍या में लोग प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों को पढ़कर संविधान के बारे में अधिक से अधिक ज्ञान प्राप्‍त कर सकें और भारतीय संविधान में उल्लिखित प्रस्तावना और मौलिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखा सकें।