आधिकारिक बुलेटिन -2 (11-Sept-2020)
स्टार्टअप पारितंत्र को समर्थन के लिए राज्यों की रैंकिंग : 2019 के परिणाम घोषित
(Declaration of Results of Ranking of States: 2019, on support to Startup Ecosystems)

Posted on September 11th, 2020 | Create PDF File

hlhiuj

वाणिज्य एवं उद्योग और रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल ने वर्चुअल समारोह के माध्यम से आज स्टार्टअप पारितंत्र के लिए समर्थन पर राज्यों की रैकिंग के दूसरे संस्करण के परिणाम जारी किए।

 

उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने राज्यों और संघ शासित क्षेत्रों के बीच प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने और स्टार्टअप पारितंत्र के सन्दर्भ में सक्रियता से काम करने के लिए राज्यों की स्टार्टअप रैंकिंग के दूसरे संस्करण का संचालन किया। कार्यक्रम की परिकल्पना इस रूप में की गई है कि इससे राज्यों की क्षमता का विकास होगा, राज्य आपसी सहयोग के जरिये अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित होंगे तथा इससे नीति निर्माण और कार्यान्वयन में सहायता मिलेगी।

 

राज्य स्टार्टअप रैंकिंग फ्रेमवर्क 2019 में 7 व्यापक सुधार क्षेत्र हैं,जिसमें 30 कार्य बिंदु (एक्शन पॉइंट) हैं। इन में शामिल हैं- संस्थागत समर्थन, आसान अनुपालन, सार्वजनिक खरीद मानदंडों में छूट, इन्क्यूबेशन समर्थन, सीड फंडिंग सहायता, उद्यम अनुदान सहायता और जागरूकता एवं आउटरीच। रैंकिंग प्रक्रिया में एकरूपता स्थापित करने और मानकीकरण सुनिश्चित करने के लिए, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को दो समूहों में विभाजित किया गया है। दिल्ली को छोड़कर सभी संघ शासित क्षेत्र और असम को छोड़कर पूर्वोत्तर के सभी राज्य श्रेणी वाई में रखे गए हैं। वहीं अन्य राज्यों और संघ शासित क्षेत्र दिल्ली को श्रेणी एक्स में रखा गया है।

 

इस प्रक्रिया में कुल 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों ने भाग लिया। स्टार्टअप परितंत्र के स्वतंत्र विशेषज्ञों वाली एक मूल्यांकन समिति ने विभिन्न मापदंडों पर प्रतिक्रियाओं का विस्तृत मूल्यांकन किया। कई मापदंडों के तहत लाभार्थियों से सीधी प्रतिक्रिया प्राप्त की गयी। कार्यान्वयन स्तर पर वास्तविकता का पता लगाने के लिए लाभार्थियों को 11 अलग-अलग भाषाओं में 60,000 से अधिक कॉल किये गए।

 

रैंकिंग के उद्देश्य से, राज्यों को 5 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला, उत्तम प्रदर्शन, अग्रणी (लीडर), आकांक्षी अग्रणी और उभरता हुआ स्टार्टअप पारितंत्र। हर श्रेणी में इकाइयों को वर्ण माला के क्रम में रखा गया है। राज्यों को स्टार्टअप्स के समर्थन के 7 सुधार क्षेत्रों में अग्रणी के रूप में भी मान्यता दी गई है। इसके परिणाम नीचे संलग्न हैं।

 

सभी 25 प्रतिभागी राज्यों के लिए एक राज्य केन्द्रित रिपोर्ट भी जारी की गई, जिसमें संबंधित पारितंत्र समग्र विश्लेषण शामिल था। इसमें भविष्य के लिए मजबूत और प्राथमिक क्षेत्रों को रेखांकित किया गया।

 

स्टार्टअप्स के समर्थन में विभिन्न राज्यों द्वारा अपनाए गए ‘अच्छे अभ्यासों के संकलन’ को भी जारी किया गया। इसमें 166 अच्छे अभ्यासों की पहचान की गई, जिन्हें नई पहलों की पहचान और कार्यान्वयन के लिए राज्यों द्वारा सीधे उपयोग किया जा सकता है।

 

दुनिया भर के विकसित समाजों ने उद्यमशीलता को प्रोत्साहन देने वाला पारितंत्र और सहभागी समाधान विकसित किए हैं। उन्होंने कहा कि 2024 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक मजबूत स्टार्टअप पारितंत्र आवश्यक है। हमारे लोगों की सोच अब नौकरी खोजने वाले से नौकरी प्रदान करने वालों के रूप में परिवर्तित हो रही है।

 

राज्य स्टार्टअप रैंकिंग परिणाम 2019

 

**श्रेणीएक्स

श्रेणी

राज्य

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

गुजरात

उत्तम प्रदर्शन (टॉप परफॉर्मर)

कर्नाटक

केरल

अग्रणी

बिहार

महाराष्ट्र

ओडिशा

राजस्थान

आकांक्षी अग्रणी

हरियाणा

झारखंड

पंजाब

तेलंगाना

उत्तराखंड

उभरते हुए स्टार्टअप पारितंत्र

आंध्र प्रदेश

असम

छत्तीसगढ़

दिल्ली

हिमाचल प्रदेश

मध्य प्रदेश

तमिलनाडु

उत्तर प्रदेश

* इस समूह में श्रेणी वाई को छोड़कर सभी राज्य और संघ शासित क्षेत्र हैं।

 

 

**श्रेणी वाई

श्रेणी

राज्य

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह

अग्रणी

चंडीगढ़

आकांक्षी अग्रणी

नागालैंड

उभरते हुए स्टार्टअप परितंत्र

मिजोरम

सिक्किम

 

*इस समूह में असम को छोड़कर सभी पूर्वोत्तर राज्य और दिल्ली को छोड़कर सभी संघ शासित क्षेत्र शामिल हैं।