Civil Hindi Pedia

उ० प्र० अवर अधीनस्थ परीक्षा (UP Lower) - Syllabus

प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus of Preliminary Examination)

 

 

अधिकतम अंक-300                                                   समय- 2 घण्टे                                                       प्रश्नों की संख्या-150

 

  • भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन- भारतीय इतिहास के अर्न्तगत सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की सामान्य जानकारी पर महत्व होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थियों से स्वतंत्रता आन्दोलन, राष्ट्रीयता का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के संबंध में सारपरक जानकारी अपेक्षित है।

 

  • भारत एवं विश्व का भूगोल एवं विश्व का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल- भारत के भूगोल के अर्न्तगत देश के भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल से संबंधित प्रश्न होंगे। विश्व भूगोल में विषय की केवल सामान्य जानकारी अपेक्षित होगी।

 

  • भारतीय राजनीति एवं शासन, संविधान, राजनीति व्यवस्था, पंचायती राज, लोकनीति एवं अधिकारिक मुद्दे आदि- भारतीय राजनीति एवं शासन के अर्न्तगत देश के संविधान, पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान से संबंधित प्रश्न होंगे।

 

  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं सामाजिक विकास- अभ्यर्थियों के जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण से संबंधित एवं पारस्परिक संबंध भारतीय आर्थिक नीति एवं भारतीय संस्कृति के व्यापक स्वरूप के ज्ञान का परीक्षण किया जायेगा।

 

  • राष्ट्रीय एवं अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की सामाजिक घटनायें- इसमें खेलकूद के प्रश्न भी सम्मिलित होंगे।

 

  • भारतीय कृषि- भारत में कृषि, कृषि उत्पाद एवं उसके विपणन के संबंध में सामान्य जानकारी की अपेक्षा किया जायेगा।

 

  • सामान्य विज्ञान- सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी ऐसे किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है जिसने वैज्ञानिक विषयों का विशेष अध्ययन नहीं किया है। इसमें भारत के विकास में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका से संबंधित प्रश्न भी होंगे।

 

  • प्रारम्भिक गणित हाईस्कूल स्तर तक- अंकगणित, बीजगणित एवं रेखागणित।
    • अभियुक्ति- अभ्यर्थियों से यह अपेक्षित होगा कि उत्तर प्रदेश के विशेष परिप्रेक्ष्य में उर्पयुक्त विषयों का उन्हें सामान्य परिचय हो।