मध्यप्रदेश राज्य वनसेवा परीक्षा (MP Forest ) - Eligibility
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
राज्य वन सेवा परीक्षा के अभ्यर्थी को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निम्न विषयों में से कम से कम एक के साथ विज्ञान अथवा इंजीनियरिंग में स्नातक होना चाहिए। ये विषय क्रमशः इस प्रकार हैं -
- प्राकृतिक विभाग (भौतिक, रसायन, वनस्पति, प्राणि शास्त्र),
- गणित,
- सांख्यिकी,
- भू-विज्ञान,
- कृषि,
- पर्यावरण विज्ञान,
- वानिकी,
- पशु चिकित्सा विज्ञान,
- कम्प्यूटर साइंस,
- इंजीनियरिंग ( कृषि, रसायन, सिविल, कम्प्यूटर, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल)
से स्नातक परन्तु विशुद्ध गणित या सांख्यिकी के साथ स्नातक की दशा में अभ्यर्थी द्वारा 10+2 या समतुल्य परीक्षा में निम्न में से कोई एक विषय अवश्य लिया हो -
1. जीव विज्ञान,
2. भौतिक विज्ञान,
3. रसायन विज्ञान।