Civil Hindi Pedia

उत्तराखंड समीक्षा अधिकारी (UK RO/ARO) - Syllabus

प्रारम्भिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus for Preliminary Examination)

 

 

सामान्य अध्ययन

 

प्रश्नों की संख्या : 150                                                                                                                        समयावधि : 02 घण्टे

 

  • सामान्य विज्ञान।

 

  • भारत का इतिहास एवं राष्ट्रीय आन्दोलन तथा स्वतंत्रता के बाद भारतीय राजनीति।   

 

  • भारतीय अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति।

 

  • जनसंख्या, पर्यावरण एवं नगरीकरण ( भारतीय परिप्रेक्ष्य में)।

 

  • विश्व का भूगोल तथा भारत का भूगोल । 

 

  • अधुनातन राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्वपूर्ण घटनायें।

 

  • सामान्य बुद्धि परीक्षण।

 

  • कम्प्यूटर का प्रारम्भिक ज्ञान।

 

सामान्य विज्ञान के प्रश्न, दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य प्रतिबोध एवं जानकारी पर होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जाती है जिसने वैज्ञानिक विषयों के साथ विशेष अध्ययन नहीं किया है।

 

इतिहास के अंर्तगत भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन पर अभ्यर्थी से स्वतंत्रता आन्दोलन की प्रकृति तथा विशेषता , राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य ज्ञान अपेक्षित है।

 

भारतीय राजव्यवस्था, अर्थव्यवस्था एवं संस्कृति के अर्न्तगत देश के पंचायती राज तथा सामुदायिक विकास सहित राजनीतिक प्रणाली के ज्ञान तथा भारत की आर्थिक नीति के व्यापक लक्षणों एवं भारतीय संस्कृति की जानकारी पर आधारित है।

 

अभ्यर्थियों की जानकारी का परीक्षण, जनसंख्या, पर्यावरण तथा नगरीकरण की समस्याओं तथा उनके संम्बंधों के परिप्रेक्ष्य में किया जायेगा।

 

राष्ट्रीय तथा अर्न्तराष्ट्रीय महत्व की सम-सामयिक घटनाओं पर अभ्यर्थियों से जानकारी अपेक्षित होगी।

 

अभ्यर्थियों से कम्प्यूटर विज्ञान, प्रबंधन एवं पर्यावरण विज्ञान, का ज्ञान अपेक्षित होगा।

 

सामान्य बुद्धि परीक्षण के अंर्तगत बोधगम्यता, तार्किक एवं गणितीय क्षमता इत्यादि का परीक्षण सम्मिलित है।

 

उपरोक्त पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए अभ्यर्थिगण से उत्तराखण्ड के विशेष संदर्भ में जानकारी अपेक्षित है।