Civil Hindi Pedia

उत्तराखंड अवर अधीनस्थ परीक्षा (UK Lower) - Syllabus

प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम (Syllabus for Preliminary Examination)

 

 

सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुध्दि परीक्षण (वस्तुनिष्ठ प्रकार)

 

समय 2 घंटे                                                                                                                                      अधिकतम अंक- 150

 

 

खण्ड-1 सामान्य अध्ययन

 

कुल प्रश्न-100                                                                                                                                     कुल अंक-100

 

1. सामान्य विज्ञान एवं कम्प्यूटर से संबंधित आधारभूत जानकारी - 

 

सामान्य विज्ञान एवं कम्प्यूटर संचालन की आधारभूत जानकारी संबंधी प्रश्न विज्ञान एवं कम्प्यूटर की सामान्य समझ एवं दैनिक जीवन में इनके अनुप्रयोग, प्रेक्षण एवं अनुभव पर आधारित होंगे, जो कि किसी ऐसे शिक्षित व्यक्ति से अपेक्षित है, जिसका विज्ञान अथवा कम्प्यूटर की किसी भी शाखा में विशेष अध्ययन न हो।

 

 

2. भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन-

 

भारत का इतिहास तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के अंतर्गत प्रश्न ; प्राचीन, मध्यकालीन एवं आधुनिक भारतीय इतिहास के राजनैतिक, आर्थिक, सामाजिक एवं     सांस्कृतिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी तथा भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रवाद का विकास एवं स्वतंत्रता प्राप्ति पर आधारित होंगे।

 

3. भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था-

 

भारतीय राजव्यवस्था एवं अर्थव्यवस्था के अंतर्गत प्रश्न ; भारतीय राजव्यवस्था, संविधान, पंचायती राज और सामुदायिक विकास तथा भारतीय अर्थव्यवस्था एवं नियोजन की व्यापक विशेषताओं की समझ पर आधारित होंगे।

 

4. भारत का भूगोल एवं जनांकिकी- 

 

इसके अंतर्गत प्रश्न भारत के भौगोलिक पारिस्थितिकीय और सामाजिक आर्थिक जननांकीय पक्षों की व्यापक समझ पर आधारित होंगे ।

 

 

5. सम- सामयिक घटनाऐं- 

 

इसके अंतर्गत प्रश्न सम-सामयिक उत्तराखण्ड राज्यीय तथा राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय घटनाओं, खेलकूद सहित की समझ पर आधारित होंगे।

 

 

6. उत्तराखण्ड का इतिहास-

 

उत्तराखण्ड की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि ; प्राचीनकाल ( आरम्भ से 1200 ई0 तक), मध्यकाल ( 1200 से 1815 ई0 तक), प्रभावशाली राजवंश एवं उनकी उपलब्धियां, गोरखा आक्रमण एवं शासन, ब्रिटिश शासन, टिहरी रियासत एवं उसकी शासन व्यवस्था, स्वतंत्रता आंदोलन में उत्तराखण्ड राज्य की भूमिका एवं इससे संबंधित प्रमुख विभूतियां, प्रमुख ऐतिहासिक स्थल एवं स्मारक, उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आंदोलन, उत्तराखण्ड के लोगों का राष्ट्रीय एवं अंर्तराष्ट्रीय विशेष रूप से सशस्त्र बलों में योगदान, विभिन्न समाज सुधार आंदोलन तथा अनुसूचित जाति, जनजाति, बच्चों, महिलाओं एवं दलितों हेतु उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न सरकारी कार्यक्रम एवं योजनाऐं।

 

 

7. उत्तराखण्ड की संस्कृति- 

 

जातियां एवं जनजातियां, धर्म एवं लोक विश्वास, साह्त्यि, लोक साहित्य, परंपरायें एवं रीति रिवाज, वेशभूषा एवं आभूषण, मेले एवं त्यौहार, खानपान, कला शिल्प, नृत्य, गायन एवं वाद्य यंत्र, प्रमुख पर्यटन स्थल, महत्त्वपूर्ण खेलकूद प्रतियोगिताऐं एवं पुरस्कार, उत्तराखण्ड के प्रसिध्द लेखक एवं कवि, तथा उनका हिंदी साहित्य एवं लोकसाहित्य में योगदान, उत्तराखण्ड शासन द्वारा संस्कृति के विकास हेतु उठाए गये कदम।

 

8. उत्तराखण्ड का भूगोल एवं जननांकिकी- 

 

भौगोलिक स्थिति, उत्तराखण्ड हिमालय की प्रमुख विशेषताऐं, उत्तराखण्ड में नदियां, पर्वत, जलवायु, वन संसाधन एवं बागवानी, प्रमुख फसलें व फसल चक्र। सिंचाई के साधन, कृषि जोतें, प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाऐं, एवं आपदा प्रबंधन। जल संकट और जलागम प्रबंधन। दूरस्थ क्षेत्रों की समस्याऐं। पर्यावरण एवं पर्यावरणीय आंदोलन। जैव विविधता एवं इसका संरक्षण। उत्तराखण्ड की जनसंख्या- वर्गीकरण, घनत्व , लिंगानुपात, साक्षरता एवं जनसंख्या पलायन।

 

 

9. उत्तराखण्ड का आर्थिक , राजनैतिक व प्रशासनिक परिवेश- 

 

राजनीतिक एवं प्रशासनिक परिवेश-

उत्तराखण्ड में गठित सरकारें एवं उनकी नीतियां, राज्य की विभिन्न प्रकार की सेवाऐं, प्रदेश की राजनैतिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास तथा सहकारिता।

 

 

प्रशासनिक व्यवस्था की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि- 

 

गोरखा एवं ब्रिटिश शासनकाल में भूमि संबंधी व्यवस्थाऐं, जिला भूमि प्रबंधन, थोकदारी, वन पंचायतें, सिविल एवं सोयम वन, केसर हिंद (बेनाप भूमि) नजूल, नयाबाद बंदोबस्त)। आधुनिक काल- उत्तरप्रदेश एवं कुमाँयू, दृ-उत्तराखण्ड जमींदारी विनाश एवं भूमि व्यवस्था अधिनियम लागू होने के बाद भूमि सुधार, लैंड टेन्योर में परिवर्तन, लगान वसूली व्यवस्था। राजस्व पुलिस व्यवस्था। 

 

आर्थिक परिवेश- सीमान्त जनपदों का प्राचीनकाल में तिब्बत से व्यापार एवं व्यापार की वर्तमान स्थिति, स्थानीय कृषि, पशुपालन, कृषि जोतों की अलाभकर स्थिति, चकबंदी की आवश्यकता, बेगार तथा डडवार प्रथा। 

 

 

10. आर्थिक व प्राकृतिक संसाधन- 

 

मानव संसाधन, प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था एवं प्रमुख शिक्षण संस्थान, वन, जल, जड़ी बूटी,  कृषि, पशुधन, जल-विद्युत, कनिज, पर्यटन, उद्योग( लघु व ग्रामीण), संसाधनों के उपयोग की स्थिति।

उत्तराखण्ड में गरीबी व बेरोजगारी, उन्मूलन व आर्थिक विकास की दिशा में चलाई जा रही विभिन्न योजनाऐं, आर्थिक क्रियाऐं एवं इनका राज्य जीडीपी में योगदान, उत्तराखण्ड में विकास की प्राथमिकताऐं व नियोजन की नवीन रणनीति व समस्याऐं। उत्तराखण्ड में विपणन की सुविधाऐं तथा कृषि मंडियां, उत्तराखण्ड के बजट की प्रमुख विशेषताऐं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

खण्ड- 2

 

सामान्य बुध्दि परीक्षण

 

अधिकतम अंक 50                                                                                                                                    कुल प्रश्न  50

 

 

सामान्य बुध्दिमत्ता- 

इसके अंतर्गत प्रश्न सामान्य बुध्दिमत्ता से संबंधित जैसे शाब्दिक और गैर-शाब्दिक दोनों प्रकार के प्रश्न होगें और इसमें सादृश्यों, समानताओं तथा अंतरों, स्थानिक , कल्पना, समस्या, समाधान, विश्लेषण, निर्णय लेना, दृश्य स्मृति, विभेद, अवलोकन, संबंध अवधारणा, अंकगणितीय तर्क, शाब्दिक एवं चित्रात्मक वर्गीकरण, अंकगणतीय संख्या श्रृंखला आदि सम्मिलित होंगे। इसमें अभ्यर्थी की योग्यता का सामान्य विचार और संकेत और उनके संबंध, अंकगणितीय गणना तथा अन्य विश्लेषणात्मक कार्य आदि के प्रश्न भी शामिल होंगे।